{"_id":"6aee32dbf0889574930f7fbf","slug":"llb-student-molested-she-and-her-brother-attacked-and-injured-after-they-protested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111406-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़,विरोध करने पर छात्रा और भाई पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़,विरोध करने पर छात्रा और भाई पर हमला कर घायल किया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत नार्थ स्टेशन के नीचे भाई की प्रतीक्षा में खड़ी एलएलबी की छात्रा से आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के चेहरे पर ईंट मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियाें ने उसे भी बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना को रोडरेज मान रही है।
गोविंदपुरी क्षेत्र के कॉलोनी निवासी युवक के अनुसार उनकी बहन दिल्ली स्थित एक कॉलेज में एलएलबी की छात्रा है। छात्रा दीपावली की छुट्टी पर बृहस्पतिवार को नमो भारत ट्रेन से मोदीनगर पहुंची। वह नार्थ स्टेशन पर उतरकर घर जाने के लिए भाई की प्रतीक्षा करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर तीन आरोपी अश्लील फब्तिंया कसते हुए छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और उसकी पिटाई कर दी। तभी छात्रा का भाई भी मौके पर पहुंच गया आरोपियों ने भाई से भी मारपीट कर दी। गुस्साए आरोपी ने ईंट से छात्रा के चेहरे पर हमला कर दिया। ईंट छात्रा की नाक के नीचे लगी। छात्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर जमा लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला रोडरेज का लग रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर के अनुसार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।