{"_id":"56fad50e4f1c1b054df0077b","slug":"sp-city-honor-together-give-us-some-relief-from-tte","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी साहब हमें कु त्ते से निजात दिलाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी साहब हमें कु त्ते से निजात दिलाओ
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
थाना इज्जतनगर इलाके के रजत बिहार के लोगों की भीड़ ने एसपी सिटी समीर सौरभ को घेराव करके कहा कि हमें पड़ोसन के कु त्ते के निजात दिला दो। वह हमारे बच्चों पर कु त्ता छोड़ देती है। कई बच्चों को उसके कुत्ते ने काट लिया है। विरोध करने पर महिला मोहल्ले के लोगों को घर में घुसकर मारपीट करके लूटपाट करने के आरोप में जेल भिजवाना चाहती है।
मंगलवार को संजीव कुमार की अगुवाई में मोहल्ले वालों की भीड़ पहले एसएसपी ऑफिस पहुंची। वह नहीं मिले तो भीड़ ने एसपी को घेर लिया। उनका कहना था कि चार महीने पहले रजत बिहार में जूता कारोबारी विष्णु गुप्ता ने मकान खरीदा है। उसकी पत्नी अनीता कुत्ता पालती हैं। वह कुत्ते को अपने घर से आगे से गुजरने वाले बच्चों पर छोड़ देती हैं। डरकर भागने पर कुत्ते हमला कर देता है। इस पर वह हंसती हैं। 26 मार्च को सतीश कुमार यादव के दस वर्षीय बेटे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो अनीता ने बदसलूकी कर दी। जिसकी शिकायत भी हम लोगों ने थाने में की। अगले ही अनीता और उनके परिवार के लोगों ने एसएसपी के यहां शिकायत दर्ज कराकर उल्टा घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा दिया। एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।