फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sister to insult killed no regret

बहन की बेइज्जती करने पर मार दिया कोई अफसोस नहीं

Thu, 28 Jan 2016 02:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 28 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली/बरसेर। सिरौली क्षेत्र में तेरह जनवरी को दिन दहाड़े हुए बीडीसी मेंबर मनोकामना के पति मंजू हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि मंजू की दबंगई से वह आजिज आ चुका था। मंजू ने उसकी बहन की पिटाई कर छत से फेंक दिया था, इसी से क्षुब्ध होकर उसने मंजू की गोली मारकर हत्या कर बहन की बेइज्जती का बदला ले लिया। अब उसे इसका कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया अरिल निवासी बीडीसी मेंबर मनोकामना के पति मंजू सिंह की उसी के तहेरे भाई अर्जुन ने अपनेे पांच साथियों की मदद से दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सुनील की ओर से पुलिस ने अर्जन समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एक आरोपी सौदान को पुलिस उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को थानाध्यक्ष सिरौली गजेंद्र त्यागी ने अपनी टीम के साथ अरिल नदी की कटरी मे छापा मारकर हत्या के मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे छिपा कर रखी गई हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक भी बरामद कर ली है। एसओ के मुताबिक, अर्जुन ने बताया कि मंजू की दबंगई से वह आजिज आ चुका था। अक्सर मारपीट करना उसकी आदत में शुमार हो गया था। करीब चार महीने पहले मंजू ने उसकी बहन को पीटते हुए बेइज्जत कर छत से फेंक दिया था। इसी का बदला लेने की उसने उसी दिन मन में ठान ली थी और योजना बनाकर मंजू की हत्या कर दी। इसका उसे कोई अफसोस नहीं है। एसओ ने बताया कि अर्जुन शातिर अपराधी है। उस पर लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आमर्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed