फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seek to disturb the atmosphere in the old town

पुराना शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seek to disturb the atmosphere in the old town
हंगामा
पुराना शहर में मंगलवार रात कुछ शरारती युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने चौराहे पर खड़े होकर दूसरे पक्ष के लोगों को गालियां दीं। विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तान दिया। इस पर इकट्ठे हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे कसाई टोला मोहल्ले के चार-पांच युवक कुतुबशाह मजार चौराहे पर खड़े होकर दूसरे पक्ष के लोगों को गालियां दे रहे थे। चौराहे पर रविकांत तिवारी का मेडिकल स्टोर है। उन्होंने गालियां देने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर बौखलाए युवकों ने मेडिकल स्टोर मालिक को पीटा और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। रविकांत ने भागकर अपने मोहल्ले वालों को बताया, जिसके बाद इकट्ठे हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर बारादरी थाना प्रभारी, कई चौकी इंचार्ज और रक्षक मोबाइल के जवान मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। रविकांत तिवारी की ओर से थाना बारादरी में तहरीर दे दी गई है। आरोपियों में भूरा नाम का युवक भी शामिल है। इलाके में शांति है। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed