फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security in prisons Alert issued

जेलों में सुरक्षा को  लेकर अलर्ट जारी

Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Security in prisons Alert issued
जेल में माेबाइल - फोटो : Desk
लखीमपुर खीरी से रेप का आरोपी और भोपाल जेल से गार्ड का गला रेतकर सिमी के आठ आतंकियों के भागने के बाद यूपी की जेलों में सुरक्षा को लेकर शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके मद्देनजर बरेली जिला जेल और केंद्रीय कारागार में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन प्वाइंट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जहां से बंदियों के भागने का अंदेशा रहता है। यहां की दोनों जेलों के चिन्हांकित खराब आचरण वाले करीब 22 कैदियों पर नजर रखी जा रही है, जो कि पिछले दो साल के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिले हैं। साथ ही यहां की कारागारों की बाउंड्रीवाल और गेटों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। 
विज्ञापन

यहां की सेंट्रल जेल में रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने के पांच आतंकी बंद हैं। इन आतंकियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। इनकी बैरकों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उनकी हर हरकत पर नजर रखी जा सके। उनकी खुफिया निगरानी के लिए जेल प्रशासन ने अपने भरोसेमंद कैदियों को लगाया है। मंगलवार को हाई सिक्योरिटी बैरकों की तलाशी कराई गई। वहां लगे सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा भी दी गई है। आतंकियों के अलावा सेंट्रल जेल में बबलू श्रीवास्तव और उसके दोनों गुर्गे समेत कई खूंखार अपराधी बंद हैं। विशेष सतर्कता जेल की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को लेकर है। चहारदीवारी के टॉवरों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। रात में गश्ती दलों को लगातार घूमते रहने के निर्देश हैं। बाहरी सुरक्षा के लिए संबंधित थानों की पुलिस से सहयोग मांगा गया है। कोई चूक न हो इसलिए जेल अधिकारी खुद चेकिंग कर रहे हैं। उधर, जिला जेल में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन



‘सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई हैं। ड्यूटी पर तैनात हर अधिकारी और कर्मचारी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।’ 
- पीएन पांडेय, सेंट्रल जेल अधीक्षक  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed