फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School bus upturned, 25 children injured

स्कूल बस पलटी, 25 बच्चे जख्मी

Thu, 25 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 25 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
School bus upturned, 25 children injured
स्कूल बस ‌ग‌िरी
नवाबगंज/हाफिजगंज। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार 25 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बस का चालक नशे में था, जो बस में फंसे बच्चों चीख छोड़ मौके से भाग गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे नगर के बिजौरिया स्टेशन रोड स्थित मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी एक निजी बस छुट्टी के बाद उन्हें उनके घर छोड़ने जा रही थी। बस में अल्हैया, पृथ्वीरपुर नवदिया, चौखंडी, अमशाह और नरहरपुर गौरीखेड़ा आदि गांवों के 35 बच्चे सवार थे। नवाबगंज-कटईया मार्ग पर बीजामऊ गांव के पास पहुंचकर बस अचानक अनियंत्रित हुई और रोड से नीचे खाई में पलट गई। इससे बस में सवार बच्चे अंदर फंस गए और चीख पुकार मचने लगी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक चालक बस से निकला और बच्चों को बचाने के बजाय चुपचाप भाग गया। बच्चों की चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इसमें 25 बच्चे जख्मी हो गए। इस हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावक विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध हंगामा करने लगे। इसी बीच नवाबगंज एसडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी और हाफिजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के करीब एक घंटे बाद मिशन पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन इनमें प्रबंधन तंत्र का कोई नहीं था। एसडीएम के पहुंचने पर अभिभावक खुद शांत हो गए और निजी वाहन से बच्चों को अपने साथ घर ले गए। बस को हाफिजगंज थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक चालक बस तेजी और लापरवाही से चला रहा था। बीजामऊ गांव के पास बारिश में मिट्टी धंसने से सड़क किनारे गहरा गड्ढा बन गया है। वहां से गुजरते समय बस का पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

चालक शराब के नशे में था
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद बस में ड्राइवर सीट के नीचे शराब का खाली पौवा पाया गया। अभिभावकों के पूछने पर उन्हें बच्चों ने बताया कि चालक ने रास्ते में शराब पी थी, जिसके बाद बस तेजी से दौड़ाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी है बस
बस यूपी 25 जी 9476 में स्कूली बच्चों को ले जाया जाता था वो काफी पुरानी और जर्जर बताई जाती है। इंटरनेट के जरिए देखने पर आरटीओ दफ्तर में बस का रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा।    

बस का स्कूल की नहीं, बल्कि बस मालिक से अनुबंध कर रखा है। बस खटारा होने की बात गलत है। बस चालक सतीश नवाबगंज के चौखंडी गांव का रहने वाला है, जो पिछले दो साल से स्कूल के बच्चों लाता-ले जाता है। बच्चों को बस में बैठाने के समय चेक किया गया तो चालक किसी तरह नशा किए हुए नहीं किया था। जहां हादसा हुआ वहां टूटी पुलिया है और उसके पास सड़क किनारे गड्ढे हैं। चालक का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आरटीओ कार्यालय से कहा गया है।
 - राकेश कुमार, प्रबंधक मिशन पब्लिक स्कूल
रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया जा चुका है। हादसे के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
- अर्चना द्विवेदी, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed