{"_id":"5890c5814f1c1b2f3de81ef5","slug":"saraf-lutne-saved-by-the-tea-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय वाले ने लुटने से बचा ली सराफ की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय वाले ने लुटने से बचा ली सराफ की दुकान
बरेली।
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Saraf Lutne saved by the tea-shop
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय बेचने वाले की हिम्मत के कारण कस्बे में सोमवार रात करीब दो बजे सराफ की दुकान लुटने से बच गई। तीन चौकीदारों को बंधकर बनाकर गैस वेेल्डिंग की मशीन से दुकान का चैनल और शटर काटकर घुसे बदमाश तिजोरी तक पहुंचे तो आहट से चाय वाला दुकानदार जाग गया। वह बदमाशों से भिड़ गया। इस पर पहले तो उसे थप्पड़ जड़े गए फिर चुप रहने की हिदायत देकर रायफल तान दी। किसी तरह भागकर वह 100 कदम दूर पुलिस चौकी पहुंचा पुलिस आई लेकिन बदमाश बिना लूट के ही भाग गए थे।
कब्रिस्तान के पास पीलीभीत हाईवे पर लभेड़ा गांव के सराफा हाजी मोहम्मद इदरीश सैफी की रजा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर अपने बेटे मोहम्मद शाकिब के साथ गांव चले गए थे। रात करीब दो बजे 12 से ज्यादा बदमाश वहां पहुंच गए। वह ट्राली में गैस वेल्डिंग की मशीन और पांच किलो का सिलेंडर साथ लाए थे। एक दुकान के बाहर चाय बना रहे चौकीदार मुख्तयार उर्फ कालू, बातून शाह और धर्मपाल गंगवार ने उन्हें ललकारा तो बदमाश हमलावर हो गए। उन्होंने चौकीदारों को पहले तो पीटा फिर पास के मियां के बाग में गए। वहां रस्सी से उनके हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने गैस कटर से सराफ की दुकान का चैनल और शटर काट दिया। वे तिजोरी काट रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस में राजकुमार शर्मा के मकान में रहने वाले चाय विक्रेता मानसिंह जग गए। मान सिंह सराफ की दुकान के अंदर गए तो बदमाशों से भिड़ंत हो गई। वह शोर मचाते हुए पास में ही स्थित चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बदमाश भाग गए। बाद में पुलिस पहुंची। फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। तहरीर पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष रुकुम सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर कस्बे के ही इन्तयाज अहमद का निकला। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सोती रही, बदमाश काटते रहे शटर
रिठौरा। सराफ की दुकान पुलिस चौकी से सिर्फ 100 मीटर है। बदमाश शटर काटकर अंदर घुस गए मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। खास बात यह है कि चौकीदारों के चिल्लाने की आवाज भी पुलिस को नहीं सुनाई दी। रिठौरा पुलिस चौकी पर दो दरोगा और छह सिपाही तैनात हैं।
विज्ञापन
चाय विक्रेता का सम्मान होगा
रजा ज्वैलर्स के मालिक इदरीश सैफी ने कहा कि दुकान लुटने से बचाने वाले चाय विक्रेता मान सिंह यादव को सम्मानित किया जाएगा। थानध्यक्ष ने भी दुकानदार के हिम्मत की सराहना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि चाय विक्रेता व्यापारी हैं। उनकी बहादुरी पर व्यापार मंडल भी सम्मानित करेगा।