फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf freshly battered by robbers

सर्राफ के हौसले ने लुटेरों को पस्त किया

Wed, 17 Feb 2016 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Saraf freshly battered by robbers
केंट क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को सर्राफ की दुकान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक बदमाश बाइक के साथ बाहर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाश अंदर घुस गए और दुकान का पर्दा डालने के बाद सर्राफ को तमंचा दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगी। सर्राफ ने साहस जुटाते हुए हाथापाई की। गुत्थमगुत्था होने के बाद शोर मचने पर आसपास के लोग बचाव को आ गए। तभी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर सीओ चतुर्थ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

शहर के छोटी बमनपुरी निवासी सर्राफ सुरेश राठौर की कैंट क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां कस्बे के वार्ड नंबर दस में दुकान है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे बगैर नंबर की पल्सर बाइक सुरेश की दुकान के सामने आकर रुकी। बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। एक बदमाश बाइक लेकर दुकान के बाहर ही खड़ा रहा और दो बदमाश दुकान के अंदर घुस आए और तमंचों के बल पर सर्राफ को धमकाना शुरू कर दिया। तिजोरी की चाबी मांगने के साथ ही जेवरात भी मांगे। कहासुनी के साथ ही सर्राफ बदमाशों से भिड़ गए। गुत्थमगुत्था करते हुए बदमाश और सर्राफ दुकान के बाहर तक आ गए। यह देख आसपास के लोग बचाव को दौड़ पड़े और बदमाश भागने लगे। तभी एक बदमाश को पकड़ भी लिया गया, लेकिन उसके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और साथी को छुड़ाकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ठिरिया निजावत खां में दहशत फैल गई और बाजार में अफरातफरी मच गई। सीओ चतुर्थ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि सर्राफ की दुकान से लूट की कोशिश हुई है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

0
सर्राफ का साहस देख बदमाश के हौसले हुए पस्त
सर्राफ सुरेश राठौर ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बेहद साहस का परिचय दिया। बदमाश तमंचे तान का सर्राफ को खोपड़ी उड़ाने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाबी मांग रहे थे, लेकिन इसकी परवाह किए बिना सर्राफ उनसे भिड़ गए। साहस की वजह ही रही कि बदमाशों के हौसले पस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed