{"_id":"57eec3b14f1c1bdc765755b6","slug":"rushed-to-catch-the-thief-sarms-doctor-fell-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को पकड़ने के लिए दौड़े एसआरएमएस के डॉक्टर ट्रेन से गिरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर को पकड़ने के लिए दौड़े एसआरएमएस के डॉक्टर ट्रेन से गिरे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन से मोबाइल चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ने में श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहे डॉ. रजत दुबे जख्मी हो गए। चोर ने बाहर से कोच का गेट बंद कर दिया था इससे टकराकर डॉक्टर का सिर फट गया और वे गिर पड़े। स्टेशन मास्टर अरविंद बघेल ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिलवाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जीआरपी ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखपुर निवासी डॉ. रजत दुबे शुक्रवार को चंडीगढ़-गोरखपुर हॉलीडे स्पेशल से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। वह पिता राकेश चंद्र दुबे के साथ यात्रा कर रहे थे। बरेली से सुबह 7.05 बजे चलकर सवा ग्यारह बजे ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची। इस दौरान बोगी की सफाई कर रहे एक लड़का चार्जिंग में लगा उनका मोबाइल निकालकर भाग निकला। डॉ. रजत भी उसके पीछे भागे लेकिन, चोर ने बाहर से गेट बंद दिया। गेट से टकराकर डॉक्टर का सिर फट गया। जीआरपी उपनिरीक्षक अजीत शुक्ल ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए।