फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rundi bike uncontrollable car , child deaths

बेकाबू कार ने रौंदी बाइक, बच्चे की मौत

Fri, 08 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 08 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 बिथरीचैनपुर इलाके में बृहस्पतिवार को बेकाबू कार के बाइक को रौंदने पर ग्यारह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और छोटे भाई आईसीयू में भर्ती हैं। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। शाम पांच बजे मिशन अस्पताल में भर्ती कराए घायलों के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। 
विज्ञापन

हादसा पीलीभीत बाईपास के परा ताजपुर गांव के पास बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र में हुआ। युवक सिराजुद्दीन(40) बाइक पर अपने दो बच्चों को लेकर भोजीपुर गांव जा रहे थे। जहां उनकी बहन रहती हैं, वह उन्हें अपने छोटे भाई नाजिम की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े तीन बजे सामने से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस घायलों को मिशन अस्पताल लेकर आई। सिराजुद्दीन को हेड इंजरी बताकर डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जबकि उनके बड़े बेटे रजा(11) की अस्पताल में मौत हो गई। छोटे बेटे आरिश(5) आईसीयू में भर्ती है। जिसका बायां हाथ टूट गया है। सिराजुद्दीन की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर गंभीर नहीं हैं। हंगामा बढ़ा और सिराजुद्दीन को एंबुलेंस से ले जाने लगे। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई, सुभाष नगर थाने के एसओ व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया, डॉक्टर एसई हुदा ने परिजनों को इलाज का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। इसके बाद सिराजुद्दीन को एंबुलेंस से निकालकर दोबारा आईसीयू में दोबारा भर्ती कर दिया। एसओ बिथरीचैनपुर ने बताया कि कार को सीज कर दिया है।  
विज्ञापन

जरी कारीगर है सिराजुद्दीन 
सिराजुद्दीन पुराना शहर के मुन्ना खां नीम के पास रहते हैं, वह जरी के कारीगर हैं। उनके दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed