{"_id":"57ffe1ed4f1c1b762b28f04d","slug":"rsula-talib-hussain-village-in-the-shadow-of-bayonets-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में रसूला तालिब हुसैन गांव, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीनों के साए में रसूला तालिब हुसैन गांव, तनाव
बरेली, ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
tajia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम के जुलूस के दौरान रसूला तालिब हुसैन में हुए बवाल के बाद गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। पुरुष गांव छोड़कर निकल गए हैं। जानवर तक भूखे प्यासे बंधे पड़े हैं। महिलाएं और बच्चों के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा है। तनाव के बीच शांति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 44 लोगों को नामजद करते हुए 210 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार देर रात एक पक्ष के इफ़्तखार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने गंगाराम, गेंदन लाल, मथुरा प्रसाद, रामबहादुर, राजपाल, जितेन्द्र सिंह, विजय सिंह, उमेश सिहं, कुंवरपाल पुत्र कढ़ेराम, नरेश सिंह, नन्हें लाल, हीरालाल, राजवीर सिंह, घनश्याम, विद्याराम, लक्ष्मण प्रसाद, शोभाराम, केसरी लाल, लक्ष्मी नरायन, कुंवरपाल पुत्र भूपराम, रमेश सिंह, महेश सिंह सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 354 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि अवैध असलहों से लैस होकर मोहर्रम के जुलूस पर हमला कर दिया। महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा। जिसमें एक वर्ग के कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार को रसूला तालिब हुसैन गांव में पुलिस, पीएसी के साथ ही कुछ अधिकारियों की गाड़ियां ही नजर आयीं। भाजपा नेताओं में पूर्व एमएलसी केसर सिंह गंगवार, डाक्टर एमपी आर्य, भुजेन्द्र गंगवार, प्रियांशकर, श्रीपाल गंगवार व हेमेन्द्र गंगवार ने गांव जाकर देखा और पूरी जानकारी ली। पूर्व एमएलसी के नेतृत्व एसपी देहात से मिलकर तेजराम के पुत्र घनश्याम ने अफसार अहमद, मिराज अहमद, जान मोहम्मद, ताज मोहम्मद सहित 22 नामजद व 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ घरों में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। देर रात मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घनश्याम का आरोप है कि आरोपियों ने वर्ग विशेष के घरों में घुसकर अवैध असलहों के बल पर हमें बेरहमी से मारपीटा और सोलर पैनल व कृषि यंत्र तोड़ डाले बच्चों व महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी की गई। इसमें गेंदन लाल, राजपाल सिंह यादव, रमेश सिंह, गंगाराम, जीवन लाल, रामबेटी आदि गंभीर रुप से घायल हो गए। अफसार अहमद का हाथों में तमंचा और रायफल लहराते हुए फोटो व वीडियो भी पुलिस को सौंपा।
-रसूला तालिब हुसैन गांव के दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 15-20 खुराफाती चिहिन्त कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा-यमुना प्रसाद, एसपी देहात