फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ride the fake RTO telling smote

सवारी को फर्जी आरटीओ बताकर पिटवा दिया

Tue, 12 Jan 2016 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ride the fake RTO telling smote
बरेली। नियम तोड़कर शहर में चलने वाले देहात परमिट के तमाम टेंपो चालकों की दबंगई फिर देखने को मिली। सोमवार को  एक टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर सवारी को पहले बेरहमी से पीटा फिर फर्जी आरटीओ बनकर चेकिंग का झूठा आरोप लगाते हुए कोतवाली ले गए। यहां युवक पक्ष के भी कई लोग पहुंच गए। बाद में मामले में समझौता हो गया।     
विज्ञापन

     संजयनगर निवासी टेंपो चालक राम खिलौना के टेंपो नंबर यूपी 25-बीटी-1606 का परमिट देहात का है। सोमवार को वह टेंपो लेकर सेटेलाइट से जंक्शन की ओर जा रहा था। शहर परमिट के टेंपो सेटेलाइट से ईसाईयों की पुलिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा होते हुए जंक्शन जाते हैं। राम खिलौना चेकिंग से बचने के लिए कंपनी गार्डन से सर्किट हाउस चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हेड पोस्ट आफिस के सामने वाली गली से निकल रहा था। इससे टेंपो में बैठा मोहल्ला कोट का राशिद घबरा गया। उसे पता नहीं था कि टेंपो देहात परमिट का है और चेकिंग से बचने के लिए चालक गलियों में घुस गया। उसने आम रास्ते से ले चलने को कहा तो राम खिलौना बदतमीजी पर उतर आया। राशिद को लगा कि उसने शराब पी रखी है। इससे चालक के इरादों पर शक हुआ तो उसने चेतावनी दे दी कि पुलिस चौकी में उसकी शिकायत करेगा और टेंपो के कागज चेक कराएगा। यह सुनकर राम खिलौना और भड़क गया और उल्टा-सीधा बोलते हुए जंक्शन की तरफ चल पड़ा। जंक्शन पर उसने शोर मचाकर साथियों को बुला लिया। उन्हें बताया कि युवक फर्जी आरटीओ बनकर कागज चेक करने की बात कह रहा है। इसके बाद सबने मिलकर राशिद को जमकर पीटा, फिर कोतवाली ले गए। यहां भी राशिद पर यही झूठा आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, सूचना मिलने पर राशिद की ओर से भी कुछ लोग पहुंच गए। काफी देर बहस के बाद समझौते की बात शुरू हो गई। एसएसआई गिरीराज प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

     
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed