फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rickshaw driver's neck for 30 bucks

30 रुपये के लिये रेत दी रिक्शा चालक की गर्दन 

Wed, 05 Apr 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 05 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver's neck for 30 bucks
Rickshaw driver's neck for 30 bucks - फोटो : बरेली, अमर उजाला
चौकी चौराहे पर कैलिफोर्निया हाउस के मकान नंबर 97 में रहने वाले युवक आईजेक ने रिक्शा चालक अशोक उर्फ किशन (26) की सिर्फ 30 रुपया किराये के विवाद में गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं आईजेक ने कहा कि अशोक ने मौसी के बारे में अपशब्द कहे, जिसके बाद उसने अशोक का गला रेत दिया। कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में धुत आईजेक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अशोक के भाई राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आईजेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

पुलिस को दिये आईजेक पुत्र स्व. मंसूर अली के बयान के अनुसार मौसी वीनस बैंजमिन अशोक के रिक्शे पर बाजार जाती थीं। रिक्शे के किराये का 30 रुपया बकाया चल रहा था। मंगलवार सुबह अशोक आईजेक के घर पहुंचा। कंपाउंड में रिक्शा खड़ा करने के बाद वह कमरे में पहुंचा। आईजेक ने भी शराब पी रखी थी। आईजेक और अशोक के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आईजेक के अनुसार अशोक ने उसकी मौसी के बारे में अपशब्द कहे, जिससे गुस्साए आईजेक ने अशोक को दबोचकर गिरा दिया। आईजेक रसोई से चाकू ले आया और बाहर जा रहे अशोक को पीछे से उसे दबोचकर गला रेत दिया। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गले के गहरे घाव देखकर लगता है कि जमीन पर गिराने के बाद 4 से 6 बार गला रेता गया है।  
विज्ञापन

मौसी ने भांजे को बचाने में गढ़ी कहानी  
आईजेक को बचाने के प्रयास में मौसी वीनस बैंजमिन ने कहानी गढ़ी कि वह अपने दो कुत्तों के लिये मीट लेने के लिये अशोक के साथ शाहरुख की दुकान तक गई थीं। वापस आने के बाद अशोक घर पर आते ही बकाया किराये के लिये चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने धमकाया कि आज या तो वह रहेगा या आईजेक। जिसके बाद घर में पड़े चाकू को उठाकर उसने खुद ही गर्दन पर वार कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौसी की कहानी इसलिए भी गड़बड़ा गई क्योंकि उन्होंने बयान दिया कि अशोक चाकू लेकर आया था, लेकिन बिल्कुल नये सेट के दो और चाकू घर से ही बरामद किये गये। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद मौसी ने भी आईजेक की मदद की ताकि साक्ष्य मिटाये जा सकें, क्योंकि उनके कपड़ों पर भी घुटनों तक खून लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूने भरे गये 
एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ सतीश कुमार सहित क्राइम ब्रांच ने छानबीन की। फील्ड यूनिट ने जांच के नमूने उठाये। खून के नमूना भी भरा गया। कमरे से फिंगर प्रिंट भी उठाये गए। 


हत्यारोपी को शराब के नशे में मौके से पकड़ा गया है। कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। केस के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है।  
-समीर सौरभ, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed