फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refuses to marry the rape The lawsuit was written

शादी से इन्कार पर रेप  का मुकदमा लिखा दिया

Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Refuses to marry the rape The lawsuit was written
rape
बीए फाइनल की छात्रा ने तीन साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इन्कार करने पर प्रेमी के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखा दिया। आरोप है कि युवक उसे कार से अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर इलाके के गांव की एक लड़की शहर के एक विश्वविद्यालय में बीए फाइनल कर रही है। आरोप है कि पीलीभीत के गजरौला कस्बे का अवधेश कुमार उसके साथ पढ़ता है। छात्रा का आरोप है कि 25 नवंबर को अवधेश नरियावल अड्डे से उसे कार में बैठाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट भी की। युवती ने अवधेश के पिता नन्हें, मां ज्ञानवती और भाई मुकेश पर मारपीट करने, धमकाने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह यादव बताया कि छात्रा तीन साल से अवधेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। अवधेश ने उससे शादी से इन्कार कर दिया। 15 दिन पहले ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed