{"_id":"5734e1d84f1c1b351b9198c3","slug":"rape-of-a-sleeping-woman-divyanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही दिव्यांग महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही दिव्यांग महिला से गैंगरेप
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 13 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात घर में घुसे दो दरिंदों ने छोटे बच्चों के साथ सो रही दिव्यांग महिला से गैंगरेप कर दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों को रंगे हाथ पकड़कर पीट डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
इलाके के गांव का एक व्यक्ति बुधवार रात पास में एक समारोह में बज रहे डीजे देखने गया था। घर पर उसकी 30 साल की दिव्यांग पत्नी और चार छोटे बच्चे थे। खाना खाकर पांचों सो गए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दीवार फांदकर दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने कमरे में सो रही महिला को दबोच लिया। दोनों ने पहले कपड़ा ठूंसकर उसका मुंह बंद किया फिर दुराचार किया। इतने में बच्चे भी जाग गए। पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो वे भी आ गए। उन्होंने मौके पर ही दोनों दरिंदों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने उनकी पिटाई कर दी। टॉर्च के उजाले से देखा गया तो दरिंदों की पहचान गांव के ही आसिफ और शरीफ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस रात में ही दोनों को थाने ले आई। महिला के पति की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट लिखने के बाद पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है।