फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur SP councilor 's car The alcohol found in Haryana

रामपुर के सपा सभासद की कार में हरियाणा की शराब मिली

Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
औंध गांव के पास हाइवे पर सोमवार को पुलिस ने लावारिस खड़ी जाइलो कार से पांच पेटी हरियाणा की शराब बरामद की। देर रात पुलिस ने कार थाने में खड़ी कराकर तस्करों के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। एसओ अशोक कुमार यादव और चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह ने सोमवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे टोल प्लाजा से आगे औंध गांव के सामने लावारिस हालत में खड़ी जाइलो कार संख्या यूके 06 एस-8541 पकड़ ली। कार बरेली से रामपुर की तरफ जा रही थी। तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में भरी पांच पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। छापे की भनक लगने पर तस्कर शराब की पेटियों समेत कार को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार और शराब की पेटियों को थाने ले आई। अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा सोमवार रात लगभग आठ बजे लिखा गया। कार पर सपा का झंडा लगा होने के साथ ही सपा सभासद रामपुर लिखा है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी यह नहीं बता सकी कि कार किस सभासद की है या किस के नाम दर्ज है। साढ़े नौ घंटे तक मामले को लटकाए रखने के बाद कार नंबर के आधार पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed