फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlila fair hammock broke, four injured

रामलीला मेले में टूट गया झूला, चार जख्मी

Thu, 20 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 20 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ramlila fair hammock broke, four injured
झूला ‌‌ग‌िरा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
श्री रामलीला मेला में बुधवार रात बड़ा हादसा होते-होते बचा। मेला परिसर में लगे बड़े झूले की ट्राली टूटकर हवा में उछलकर गिरी तो इसमें सवार दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। इससे वहां चीख पुकार के बाद भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। हादसे के बाद अन्य झूले वाले भाग गए। 
विज्ञापन

राम लीला मोहल्ले में श्री रामलीला कमेटी 154 साल से मेले का आयोजन कर रही है। दशहरे के दिन रामलीला खत्म हो गई मगर मेला दिवाली के दो दिन पहले तक चलता है। बुधवार को भी यहां चहल पहल थी। मोहल्ला टांडा के मोहम्मद शाहिद का परिवार देर रात मेला देखने के लिए गया था। दो छोटी बच्चियों की जिद पर परिवार के लोग झूला झूलने लगे। अचानक झूले की बैठने वाली ट्राली का नट बोल्ट टूट गया। ट्राली हवा में उछलने के बाद कुछ दूरी पर जाकर गिर गई। उसमें सवार नवील  30 वर्ष पुत्री इश्त्याक अहमद, रिशा नूर 7 वर्ष पुत्री जमीर अहमद ,मोहम्मद शाहिद की पत्नी गजाला  29 वर्ष और बेटी हिफ्जा 9 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। ताहिर पप्पू, यूनिस अंसारी ने फोन पर मामले की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलो को बरेली के लिए रेफर कर दिया। हिफ्जा की हालात चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जिद भारी पड़ गई
हिफ्जा और रिशा कई दिनों से परिवार के चाचा ताऊ से मेले में झूला झूलने की जिद कर रहीं थीं। परिवार के लोग आज उन्हें लेकर मेले गये। उन्हें क्या पता था कि हादसा हो जाएगा। इसमें वो लोग झूले वाले की कमी को उजागर करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि झूले की ट्राली में लगे नट बोल्ट जंग लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अभी इस मामले में कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आते ही दोषियो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये कोई मामूली चूक नहीं है ये बड़ी चूक हैं । इस चूक के चलते किसी की जान भी जा सकती थी। इंस्पेक्टर को इसके जांच के आदेश दिए जाएंगे। 
डॉ. सतीश कुमार एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed