{"_id":"58ade4b24f1c1b731cb236cf","slug":"public-administration-came-into-action-when-two-dogs-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने दो कुत्ते मारे तब हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पब्लिक ने दो कुत्ते मारे तब हरकत में आया प्रशासन
बरेली।
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Public administration came into action when two dogs killed
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा में दो बच्चों की जान लेने वाले खूंखार कुत्तों पर पब्लिक का डंडा चला तो प्रशासन हरकत में आया। दो दिन में ग्रामीणों ने दो कुत्तों को मारकर पेड़ से लटका दिया। यह खबर अफसरों को मिली तो बुधवार को एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ग्रामीणों से मिलने पहुंच र्गईं। उन्होंने कुत्तोें को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
भोजीपुरा थाना परिसर में पहुंचे खतोला हुलास कुंवर, जाफरपुर और जनक जागीर गांव के लोगों ने एसडीएम से कहा कि दो बच्चों की मौत के बाद दहशत है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। कब किस पर हमला हो जाए किसी को पता नहीं। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि इतना कुछ होने के बाद भी प्रशासन का कोई अफसर गांव में झांकने तक नहीं आया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने दम पर कुत्तों को पकड़ने निकले हैं। दो दिन में दो कुत्तों को मार गिराया है। आज भी धौंरा मियांपुर गांव के बीच सड़क किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर एक कुत्ते को टांग दिया गया। हालांकि लोगों का यह भी कहना था कि मारे गए कुत्ते आदमखोर नहीं हैं।
उधर, पटेल मांटेसरी स्कूल मियांपुर के प्रधानाचार्य ओमकार मौर्य ने बताया कि खतोला हुलासकुंवर के 37 बच्चे और जाफरपुर के छह बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन सिर्फ चार बच्चे ही स्कूल आए हैं। शाम साढ़े सात बजे भोजीपुरा थाने से एसएसआई विजय प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ जनक जागीर मे देवकी नंदन और खतोला में राम किशोर के घर पहुंचे। घटना के सबंध मे विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में मुस्ताव अली खां, रामपाल, नबी अहमद, छत्रपाल, धर्मवीर, हरचरन लाल, तेजपाल कश्यप, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।