फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four more accused arrested in murderous attack.

Faridabad News: जानलेवा हमले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in murderous attack.
- गांव सोतई में चार अक्तूबर को युवक पर किया था हमला, आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सोतई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी और फरसे से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिनेश, पुष्पेंद्र, बहादुर और केतन निवासी गांव सोतई के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, घटना चार अक्तूबर की सुबह गांव की हरिजन चौपाल के पास नाई की दुकान के नजदीक हुई थी। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि पुष्पेंद्र, बहादुर, प्रदीप, कपिल, श्यामू और केतन उसके भतीजे नवीन पर कुल्हाड़ी और फरसे से हमला कर रहे थे। हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुरानी कहासुनी बनी हमले की वजह : प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि संदीप के चचेरे भाई और नवीन के बीच पुरानी कहासुनी थी। इसी रंजिश में हमला करने का आरोप है। गिरफ्तार चारों आरोपी संदीप के परिवार के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस हथियारों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed