{"_id":"58b08af64f1c1b2b69b27027","slug":"private-company-executives-giving-the-girl-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के अधिकारी को लड़की दे रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी कंपनी के अधिकारी को लड़की दे रही धमकी
बरेली।
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Private company executives, giving the girl threatened
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अंजान लड़की निजी मोबाइल कंपनी के अधिकारी को फोन पर धमका रही है। फोन उठते ही वह कहती है मैं तुझको जान से मरवा दूंगी। तेरे बच्चों को स्कूल से उठवा लिया जाएगा। पीड़ित ने प्रेमनगर थाने की शाहबाद चौकी इंचार्ज से मामले की शिकायत करके धमकाने वाली लड़की का पता लगाने की गुहार की है।
थाना प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी अनुशील कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक अंजान लड़की का फोन आया। फोन रिसीव होते ही लड़की ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। वह समझ ही नहीं पाया कि वह कौन है और क्यों इस तरह की बात कर रही है। इस बीच उसने कहा कि तेरे बच्चों को स्कूल से उठवा लिया जाएगा। वह बार-बार फोन करने वाली लड़की से धमकाने की वजह पूछता रहा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। लड़की का फोन आने के बाद से वह बेहद दहशत में है। इसके बाद फोन नहीं आया तो उसने सोचा कि कोई लड़की मजाक कर रही है, लेकिन 20 फरवरी की शाम 4.50 बजे फिर से उसी लड़की की कॉल आई। कहने लगी कि तुझे जान से मरवा दूगीं। तेरे बच्चों को उठवा लूंगी। वह उसके धमकाने की वजह फिर से पूछता रहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। हड़काते हुए चुप रहने की बात कहकर फोन काट दिया। उसने लड़की के नंबर पर फोन करके धमकाने की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन फिर वह धमकाने लगी। दो फोन आने के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में हैं। उसे डर है कि कोई उसके परिवार के साथ अनहोनी न कर दे। प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर लड़की का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।