फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sleeping on picket, two houses got stolen

पिकेट पर सो रही पुलिस, दो घरों में हो गई चोरी

Thu, 06 Apr 2017 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 06 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police sleeping on picket, two houses got stolen
chori
गंगापुर के पक्का बाग मोहल्ले में चोरों ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर दो घरों के ताले तोड़कर चोरी की, जबकि दो घरों के ताले तोड़ने के दौरान शोर मच जाने से चोर भाग निकले। खास बात रही कि बारादरी थाने की पिकेट कुछ दूरी पर मौजूद थी। यूपी 100 की गाड़ी भी गंगापुर चौराहे के पास गश्त दे रही थी। लोगों से चोरी की सूचना के बाद मंगलवार रात यूपी 100 पुलिस पहुंची, लेकिन दोनों घरों के मालिक परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने फोन पर परिवारों को चोरी की सूचना दी। परिवारों के वापस आने के बाद बारादरी थाने पर तहरीर दी जाएगी।  पक्का बाग मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी भगवानदास सोमवार रात परिवार के साथ पीलीभीत में माता के दर्शन के लिए कार से चले गए थे। बुधवार रात को चोरों ने बंद घर के मुख्य दरवाजा के ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर के अंदर की आलमारियों के ताले तोड़कर सेफ में रखा हुआ सामान चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरी में नुकसान सही अंदाजा परिवार के वापस आने के बाद लग सकेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर से हजारों की नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया है। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में सिंधी कुमार के घर पर धावा बोल दिया। सिंधी कुमार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक आयोजन में शरीक होने के लिये राजस्थान गए थे। उनके घर के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब परिवारों के वापस आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल पड़ोसियों ने घरों में अपने ताले लगा दिए हैं। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि चोरों ने पड़ोस के गौरव राजपूत और बेबी देवी के घरों के ताले भी तोड़े, लेकिन चोरी नहीं कर सके। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन

आश्रम के दानपात्र से चोरी 
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रेमधाम आश्रम में बीती 30 मार्च की रात को चोर घुस गए। प्रेमनगर थाना पहुंची तहरीर के अनुसार चोरों ने सिलेंडर, स्टेब्लाइजर, रसोई का सामान सहित दानपात्र का ताला तोड़कर करीब पांच हजार की नगदी चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर 30 हजार उड़ाए
सुभाषनगर की करगैना रोड पर स्थित राजीव कॉलोनी में साई कंफेक्शनरी के ताले तोड़कर चोरों ने 25 हजार नगद और पांच हजार का सामान चोरी किया है। दुकान के मालिक जमुना प्रसाद ने सुभाषनगर थाना में तहरीर सौंपकर बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे पड़ोस के दुकानदार से उन्हें सूचना मिली कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सुभाषनगर थाना के इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि दुकान के आसपास रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा जा रहा है। चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed