फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

बरेली में कम नहीं खाकी वाले दबंग

Sat, 10 Jan 2015 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 10 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
police
घर से महज 50 किमी की दूरी के थाने में सालों से जमे बदायूं के बर्खास्त सिपाही अवनीश और वीरपाल यादव अपने जैसे अकेले नहीं हैं। बरेली के थानों में ऐसे दबंग पुलिसवालों की कमी नहीं है जो अपराधियों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं और बड़े नेताओं की सिफारिश पर तबादले रुकवाते रहे हैं।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पश्चिमी के सिपाही इंद्रवीर यादव को पशु तस्करों से संपर्क रखने के आरोप में दो महीने पहले हटाया गया था। लेकिन महीने भर बाद ही इंद्रवीर ने फिर इसी थाने में ज्वाइनिंग ले ली। इसीआरोप में थाना मीरगंज के सिपाही योगेश सिंह का भी दो बार ट्रांसफर हुआ था, लेकिन उसने तीसरी बार इसी थाने में पोस्टिंग पा ली। शीशगढ़ की बंजरिया चौकी पर रहते सिपाही भारत सिंह पर कई बार शराब तस्करों से साठगांठ के आरोप लगे। उसे यहां से हटाकर बहेड़ी की चुरैली डाम चौकी भेजा गया। वहां भी उस पर आरोप लगते रहे। अब वह टांडाछंगा चौकी पर तैनात है लेकिन  इस सिपाही का अधिकांश वक्त बंजरिया चौकी पर कटता ही है। भोजीपुरा थाने के सिपाही प्रेमनारायण ने तीसरी बार इसी थाने में तैनाती ली है। हाफिजगंज का कांस्टेबल मानवेंद्र यादव थाने की जीप चलाता है। उस पर अक्सर उगाही के आरोप लगते रहे हैं। एक शिकायत पर डीआईजी तक जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

दरोगाओं की बात करें तो चौकी प्रभारी रिछा राजेंद्र यादव का नाम सबसे ऊपर आता है। यह दरोगा दो साल इसी थाने में दीवान रहा और प्रमोशन पाने के बावजूद इस थाने से नहीं हिला। नवाबगंज सर्किल के थानों को एसआई हरगोविंद सिंह कई साल से मथ रहे हैं। किसान नेता सतनाम शाही के घर पड़ी बड़ी डकैती के नामजद आरोपी को उन्होंने नहीं पकड़ा। शाही की शिकायत पर डीआईजी ने उन्हें लाइन हाजिर किया। लेकिन थोड़े दिन बाद वह फिर इसी थाने में तैनात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पशु तस्करों से संबंध जैसे आरोपों में जिन सिपाहियों को हटाया गया था, इनमें से एकाध की रीपोस्टिंग होने की जानकारी मिली है। उन्हें अब वहां किसी सूरत नहीं रखा जाएगा। बाकी स्टाफ के खिलाफ भी शिकायतें मिलने पर जांच के बाद प्राथमिकता से कार्रवाई की जाती है। - बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात

दो-दो तबादले फिर भी जमे रहे
बरेली।  बदायूं की बिसौली कोतवाली के प्रभारी सतीश यादव भी इनमें से एक हैं। रैंकर दरोगा होने के बावजूद कोतवाली चला रहे सतीश कई साल से बदायूं में तैनात हैं। दो महीने पहले उनका ट्रांसफर पीलीभीत हुआ था लेकिन वह नहीं गए। इसके बाद उनका बरेली ट्रांसफर किया गया, लेकिन वह बरेली भी नहीं आए।

रिलीविंग के लिए चिन्हित किया गया स्टाफ
जिला         कांस्टेबल         हेड कांस्टेबल    एसआई
बरेली          242             129                2
बदायूं          219              61                 1
शाहजहांपुर    183             122                2
पीलीभीत      175              64                 3


वर्जन
बार्डर ट्रांसफर स्कीम के तहत शेष बचे स्टाफ को दो-चार दिन में ही संबंधित जिलों को रिलीव करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दे दिए गए हैं। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। - आरकेएस राठौर, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed