फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police accused of human trafficking referred to Rudrapur

मानव तस्करी के आरोपियों को रुद्रपुर पुलिस को सौंपा 

Fri, 16 Dec 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 16 Dec 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police accused of human trafficking referred to Rudrapur
Police accused of human trafficking referred to Rudrapur - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में बारादरी पुलिस ने हलके में निपटा कर अपनी बला डाल दी। अपनी पत्नियों को बेचने का आरोप थाने में स्वीकार कर चुके दोनों नशेड़ी युवकाें को यह कह कर रुद्रपुर उत्तराखंड पहुंचा दिया कि वारदात वहीं हुई है। साथ ही युवतियों का सौदा कराने वाली पुष्पा को भी रुद्रपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

थाना सुभाषनगर के गणेश नगर निवासी राम कुमार बुधवार ने बुधवार को अपने दामाद प्रदीप निवासी संजय नगर और सोनू निवासी रम्पुरा थाना रुद्रपुर (उत्तराखंड) को स्वयं पकड़कर बारादरी थाने के हवाले किया था। राम कुमार का कहना था कि प्रदीप ने उनकी बेटी बबिता और सोनू ने अपनी पत्नी निशा को रुद्रपुर की पुष्पा  के माध्यम से बेच दिया है। पुष्पा अपने पति छोटे सिंह के साथ मोहल्ला कैंप, रुद्रपुर में रहती है आरोप है कि उसी ने  दोनों युवतियां को खरीद कर राजस्थान के भरतपुर में बेच दिया। बारादरी पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन मामला उत्तराखंड का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले में रिपोर्ट निल में यहीं लिख ली जानी चाहिए थी। यही नहीं युवतियों को बेचने का माध्यम बनी महिला पुष्पा को भी बुधवार को थाने बुला लिया गया, लेकिन उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। रुद्रपुर पुलिस भी वहां वीआईपी आगमन की बात कह कर सूचना के बाद भी युवकों को लेने नहीं आई। इस पर बारादरी पुलिस ने खुद ही अपनी गाड़ी से दोनों युवकों को रुद्रपुर पहुंचा दिया। वहीं मामला तूल पकड़ने पर महिला पुष्पा को भी बारादरी पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस को सौंप दिया। दरोगा बलवीर सिंह ने बताया कि वह इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे। मामला उत्तराखंड का है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के राजेश का नाम भी रिपोर्ट में खोला
दोनों विवाहित युवतियों के बेचने के मामले में नाम उजागर होते ही जा रहे हैं। बारादरी पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस को भेजी रिपोर्ट में कहा कि बबिता और निशा को बेचने के लिए पुष्पा पहले फिरोजाबाद ले गई थी और फिर फिरोजाबाद के राजेश से मिलकर 8500 रुपये में राजस्थान में जाकर आठ से 12 दिसंबर के बीच बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान का आदेश भी नहीं माना
राम कुमार की तहरीर पर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को आरोपी प्रदीप, हरीश कुमार, नरेश, कुलदीप, कल्लू, लक्ष्मी देवी, सोनू, राममूर्ति, आशा के खिलाफ बबिता को बेचने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज करने के बारादरी पुलिस को आदेश दिए। चूंकि पुलिस इस मामले को पहले ही टाल रही थी इसलिए उसने अफसरों से विचार विमर्श करने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट उत्तराखंड के रुद्रपुर पुलिस को भेज दी।

ऐसे खुला मामला
पंद्रह दिन पहले प्रदीप बबिता को मायके से संजयनगर स्थित अपने घर ले गया। फिर 12 दिसंबर को वह बबिता की तीन साल की बेटी नंदनी को उसके ननिहाल मढ़ीनाथ के गणेशनगर में छोड़ने आया। बबिता के बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर शक गहरा गया तो प्रदीप को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह रुद्रपुर में रम्पुरा मोहल्ले में दूधिया मंदिर के पास रहने वाले सोनू से मिला था। यहां रहने वाली महिला पुष्पा के माध्यम से बबिता और सोनू ने अपनी पत्नी निशा को राजस्थान के भरतपुर ले जाकर बेच दिया। इतना सुनते ही बबिता के घर वाले प्रदीप और सोनू को पकड़कर बारादरी थाने ले आए, जहां युवकों ने पत्नियों को बेचना स्वीकार किया।

घरवालों से भिड़ गया दरोगा
मामले की जांच कर रहा दरोगा बबिता के घरवालों से ही भिड़ गया। इस पर थाने में काफी हंगामा हो गया। पास में ही बैठे दूसरे दरोगा ने भी हस्तक्षेप किया तो मामला तूल पकड़ने लगा, लेकिन फिर शांत कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे दरोगा बलवीर ने भी स्वीकारा कि महिला पुष्पा थाने आई थी। उससे पूछताछ भी की गई, लेकिन युवतियों को बेचे जाने के मामले में उसका कोई दोष न मिलने पर छोड़ दिया गया।

घटना उत्तराखंड की थी इसलिए यहां मुकदमा निल पर लिखकर रूद्रपुर थाने भेजा जाना था। हमारी वहां की पुलिस से बात हो गई है। कप्तान साहब को भी पूरी घटना के बारे में बताकर पीड़ित परिवार और आरोपियों को रुद्रपुर भिजवा दिया है।
-राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बारादरी 

दोनों युवकों को राजस्थान लेकर जाएगी उत्तराखंड पुलिस
बारादरी पुलिस बृहस्पतिवार देर रात पत्नी की बिक्री के आरोपी प्रदीप और सोनू को लेकर रुद्रपुर पहुंच गई और उन्हें वहां की पुलिस के हवाले कर दिया। बबिता के भाई ने राजेश ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस ने उससे कार्रवाई के लिए एक लिखित तहरीर ली है। पुलिस युवतियों की तलाश में दोनों आरोपियों को लेकर राजस्थान जाने की तैयारी कर रही है। 


कौन है फिरोजाबाद की गुड़िया, किससे किया था सौदा
बरेली और रुद्रपुर के ममेरे भाई द्वारा अपनी पत्नियों को बेचने के मामले में सौदा तय करने पुष्पा पत्नी छोटे सिंह ने पूछताछ में फिरोजाबाद निवासी एक चूड़ी बेचने वाली महिला के नाम भी खुलासा किया है। पुष्पा के अनुसार वह ट्रांजिट कैंप स्थित आजादनगर में चूड़ी की दुकान चलाती है और अक्सर फिरोजाबाद निवासी गुड़िया से चूड़ी खरीदने वहां जाती थी। पुष्पा के अनुसार गुड़िया महिलाओं को बेचने खरीदने का काम करती है। और उसी ने सोनू द्वारा युवतियों का सौदा करने की बात बताई और दस हजार का लालच देकर सोनू और प्रदीप के साथ मिलकर युवतियों को खरीददारों तक पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद वह सोनू और प्रदीप के साथ युवतियों को लेकर 7 दिसंबर को रात की ट्रेन से रुद्रपुर से बरेली गई, यहां से वह ट्रेन बदलकर अलीगढ़ पहुंचे और रात भर वहां रुकने के बाद सुबह बस से टुडंला होते हुए फिरोजाबाद पहुंचे, रात में वहां रुकने के बाद सभी लोग दूसरे दिन डीन पहुंचे जहां पहुंचकर गुड़िया ने फोन करके दो युवकों को बुलाया और युवतियों को उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद सभी लोग वापस लौट गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed