{"_id":"5856ecf94f1c1b203dc06093","slug":"pastor-accused-of-rape-by-the-chhattisgarh-police-have-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी पास्टर को नहीं पकड़ा छत्तीसगढ़ पुलिस ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी पास्टर को नहीं पकड़ा छत्तीसगढ़ पुलिस ने
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pastor accused of rape by the Chhattisgarh police have not arrested
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर के रहने वाले पास्टर गुड्डू जेम्स ने छत्तीसगढ़ की 33 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उससे एक बच्ची भी पैदा हो गई। बाद में शादी से इंकार कर दिया। बाद में पीड़ित महिला की ओर से जगदलपुर थाने में बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर वहां की पुलिस पास्टर को गिरफ्तार करने आई लेकिन औपचारिकता पूरी करके चली गई।
इस प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वहां के मसीह समाज ने जगदलपुर के आईजी से शिकायत की । जिसमें समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस रेप के आरोपी बरेली के पास्टर गड्डू को पकड़ नहीं रही है। आरोप लगाया है कि पुलिस पास्टर को बचा रही है। फर्जी मेडिकल बनाकर दे दिया और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने चुप्पी साध ली है।
दूसरी ओर जगदलपुर की थाना प्रभारी अर्चना धुरंदर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस बरेली आई थी, आरोपी के बारे में बताया कि पैरेलाइसिस है, जिसके कारण चलने में असमर्थ है। इसके साक्ष्य में डाक्टरों की रिपोर्ट भी लगाई है। आईजी के निर्देश पर इस मामले में विस्तार से जांच के लिए छत्तीसगढ़ की पुलिस जल्दी ही बरेली आएगी।