{"_id":"587a74f64f1c1b6b3eba7f75","slug":"panchayat-daughters-showered-slippers-on-sohdon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में बेटियों ने शोहदों पर बरसाई चप्पल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में बेटियों ने शोहदों पर बरसाई चप्पल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat daughters showered slippers on Sohdon
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शराब पीकर लड़कियों से छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस से शिकायत के बजाय पंचायत ने ही सबक सिखा दिया। भरी पंचायत में युवकों को पीड़ित लड़कियों से पिटवाकर सजा दिलाई गई। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
अलीगंज-सिरौली मार्ग के किदौना गांव में दो युवकों ने कैनी इंचौर झूनानगर में कच्ची शराब पी। इसके बाद दोनों ने रास्ते से गुजर रहीं पास के ही गांव की दो लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। इनमें एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। दूसरी एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक उसकी बड़ी बहन है। छेड़छाड़ की सूचना दोनों ने अपने परिवारवालों को दी। परिवारवाले स्कूल संचालक और अध्यापकों को साथ लेकर उन लड़कों के घर पहुंच गए और पूछताछ की। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। इसमें लड़कों को दोनों लड़कियों के हाथों चप्पल-जूतों से पिटवाकर सजा दिलाई गई। अलीगंज एसओ सीपी त्रिवेदी ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। संज्ञान में आया तो जांच की जाएगी।