फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Painter reached the police station innocent daughter's body

मासूम बेटी की लाश लेकर थाने पहुंचा पेंटर

Sun, 10 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 10 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी के चंद्रगुप्त मौर्य कॉलोनी में रहने वाले पेंटर मोहित चौधरी डेढ़ महीने की मासूम बेटी रजनी का शव गोद में लेकर थाने पहुंच गए। मोहित ने दूसरी पत्नी पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट से रजनी की मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहित चौधरी ने रजनी के शव को लेकर थाने पहुंचा। मोहित ने बताया कि वह घर आया तो उसकी बेटी बिस्तर पर बेसुध पड़ी हुई थी। उसने बेटी को गोद में उठाया तो सांस नहीं थी। पत्नी रिंकी से पूछा कहने लगी। उसे कुछ जानकारी नहीं है। इस पर वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रजनी की मां की बीमारी से मौत हो गई थी। उसने दो महीने पहले ही बिहार की रिंकी से शादी की है। उसने अपनी पत्नी पर ही हत्या करने का शक है। रिंकी ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मोहित के शक के आधार पर रजनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चौकी इंचार्ज जगतपुर उरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रजनी के गाल पर निशान है। शरीर पर किसी अन्य जगह कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रजनी की मौत के कारण का सही पता लग पाएगा। गला दबाकर हत्या करने की बात पीएम से स्पष्ट होने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed