{"_id":"5abce5ac4f1c1be5298b48a8","slug":"one-more-suspended-in-post-office-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर घोटाला में एक और सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकघर घोटाला में एक और सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य डाकघर में हुए घोटाले में एक और सस्पेंड कर दिया गया, इस प्रकरण में अब तक नौ कर्मियों पर गाज गिर चुकी है, लेकिन परिणाम शून्य ही नजर आ रहा है। उधर, पुलिस भी मुख्य आरोपी के परिजनों से पूछतांछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
पिछले माह विभागीय चेकों से हेराफेरी करने वाले डिप्टी पोस्ट वाईके शर्मा के गबन घोटाले की जांच में हर दिन कुछ नया सामने आ रहा है। अब डिप्टी पोस्ट मास्टर द्वितीय अंजलि अग्रवाल के हस्ताक्षर चेक पर पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अंजलि समेत नौ कर्मी सस्पेंड होने पर भी परिणाम शून्य ही है। उधर, जांच में घोटाला राशि 2.30 करोड़ रुपये से अधिक चिह्नित हो चुकी है। बताया जाता है कि काटे गए चेकों में हेराफेरी तीन करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। सस्पेंड हुई अंजलि ने कहा है कि 15 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर होने के आरोप गलत है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार घोटालेबाज वाईके शर्मा की शिकायतें थीं, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, विभागीय जांच टीम अभी तक घोटाले के तहत में नहीं पहुंच पा रही। पिछले माह हुए घोटाले की जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करने को सस्पेंड करने का अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत ही अब अंजलि पर गाज गिरी है। पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) कार्यालय की नाक नीचे हो रहे घोटाले को हल्के में लिया जा रहा है। पुलिस भी जांच को कागजों तक ही सीमित कर दिया है। पिछले दिनों विभाग ने मुख्य आरोपी वाईके शर्मा के परिजनों पर शिंकजा कसने को कहा था, लेकिन कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन