फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the strength of the artillery in public service Express robbery

जनसेवा एक्सप्रेस में असलहों के बल पर डकैती

Tue, 29 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर रविवार रात दस बदमाशों ने जनसेवा एक्सप्रेस में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों से बीस हजार से अधिक की नकदी, सामान आदि लूट लिया। बदमाशों ने यात्रियों से करीब बीस हजार की नकदी लूटने के बाद विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की और शाहजहांपुर मीरानपुर कटरा क्रासिंग के पास ट्रेन धीमी होने पर उतरकर भाग गए। शाहजहांपुर में ट्रेन का स्टापेज न होने के कारण यात्रियों ने सीतापुर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में रविवार को सहारनपुर से बिहार के कुछ यात्री चढ़े। यह यात्री सहारनपुर में मजदूरी करते हैं और अपने घर लौट रहे थे। यह यात्री सीट न मिलने पर ट्रेन की जनरल बोगी की गैलरी में बैठ गए थे। रात साढ़े आठ बजे बरेली से दस बदमाश स्कीम वाली चेन बेचने के बहाने से ट्रेन में चढ़े। बरेली से ट्रेन चलने पर बदमाशों ने कूपे के दोनों तरफ के दरवाजे बंद कर दिए और स्कीम में हजारों का इनाम मिलने की बात कहकर चेन खरीदने का दबाव बनाने लगे। कुछ लोगों ने चेन लिया तो कुछ लोगों ने मना किया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू, लोहे की रॉड व तमंचे निकाल लिए और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने बिहार के बेगू सराय के थाना डंडारी के गांव बाका निवासी दिनेश से 1200 रुपये, विक्की से 400 रुपये, सुजीत से 1000 रुपये, सौरभ से 3000, साकेत से 4000 रुपये, अमित से 1500 रुपये, प्रकाश से 2500 रुपये, तनवीर से 3000 रुपये सहित कई यात्रियों से हजारों रुपये से अधिक की नकदी और सामान लूट लिया। जिस यात्री ने विरोध किया उसे बदमाशों ने हथियारों से पीटा। इससे यात्री सहम गए और चुपचाप सब कुछ सहते रहे। तब तक ट्रेन मीरानपुर कटरा क्रासिंग पहुंच गई जहां काम के चलते कॉशन लिया जा रहा है। यहां ट्रेन काफी धीमी हो गई और बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग गए। इसके बाद ट्रेन मैगलगंज में रुकी लेकिन पीड़ित वहां मुकदमा नहीं दर्ज करा सके। हालांकि वहां सूचना पहुंच गई थी। इसके बाद सीतापुर पहुंचकर दिनेश ने घटना की तहरीर जीआरपी थाने में दी। जीआरपी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रात भर सीतापुर में पड़े रहे यात्री
डकैती का शिकार हुए बिहार के यात्री रात भर सीतापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरे रहे। उनके खाने पीने का जीआरपी ने इंतजाम किया। सोमवार सुबह बिहार के लिए जाने वाली ट्रेन पर जीआरपी ने सभी यात्रियों को बैठाकर रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बरेली शाहजहांपुर के बीच हुई है। यात्री दिनेश की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ निल क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना बरेली जीआरपी को स्थानांतरित कर दी गई है।
- राजेश कुमार, एसओ जीआरपी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed