फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now CBI to handle Mayor threat case

मेयर को धमकी की जांच अब सीबीआई को बढ़ाई 

Fri, 30 Mar 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 30 Mar 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Now CBI to handle Mayor threat case
Umesh Gautam
स्विट्जरलैंड के आईपी एड्रेस से मेयर उमेश गौतम को भेजी गई जान से मारने की धमकी की छानबीन सीबीआई इंटरपोल करेगी। स्विट्जरलैंड पुलिस की मदद नहीं मिलने पर एसपी (क्राइम) रमेश भारतीय ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार को पत्र भेजकर सीबीआई की इंटरपोल को मदद करने के लिए कहा है। बता दें कि लोकल इंटेलीजेंस इस मामले की छानबीन नहीं कर सकी थी।  
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम को उनके ईमेल पर आठ जनवरी की रात 11 बजकर 50 मिनट पर मेल आया। यह मेल प्रोटोनमेल डॉट कॉम से भेजा गया था। मेल में उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जब उन्होंने इस ईमेल के आईपी एड्रेस के बारे में पता कराया तो यह स्विट्जरलैंड का निकला। इसके बाद उन्होंने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से शिकायत की। एसएसपी ने एसपी (क्राइम) रमेश भारतीय को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर सेल ने स्विट्जरलैंड पुलिस से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद कंप्यूटर संबंधित समस्या को सुलझाने वाली कंपनी सॉर्ट्स से भी संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं मिला। लिहाजा अब पुलिस ने दिल्ली की सीबीआई इंटरपोल को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटरों को नहीं ढूंढ सकी पुलिस 
इसके बाद 21 मार्च को रोहित सक्सेना के नाम से एक खत मेयर कार्यालय पहुंचा। इसमें लिखा था कि उनके नाम की सुपारी दी गई है। किला के दो हिस्ट्रीशीटरों के नाम का भी खत में उल्लेख किया गया। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ एलआईयू और सीओ प्रथम को दी, लेकिन पुलिस न तो रोहित सक्सेना को ढूंढ सकी और न ही बदमाशों का ही सुराग मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed