फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now aunt's lap child Plenge Anjum

अब बुआ की गोद में पलेंगे अंजुम के बच्चे

Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now aunt's lap child Plenge Anjum
Now aunt's lap child Plenge Anjum - फोटो : बरेली, अमर उजाला
छोटी बिहार की अंजुम के पिता नजीर अहमद ने तीन तलाक के बाद हसन का हलाला कराकर दोबारा निकाह करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। मंगलवार को नजीर ने मोहल्ले के चंद लोगों की मौजूदगी में अंजुम के दोनों मासूम बच्चे हसन को सौंप दिए। हसन इन मासूमों को अपनी बहन गुड़िया के घर पूरनपुर (पीलीभीत) के गांव मग्गनपुर छोड़ आए हैं। गुड़िया के  पास कोई बच्चा भी नहीं है, वह दोनों का पालन-पोषण करेगीं। 
विज्ञापन

21 नवंबर को हसन के मुंह के गुस्से में निकले तीन तलाक के बाद उसकी गृहस्थी उजड़ गई। चाहकर भी अंजुम और हसन फिर से एक नहीं हो पा रहे हैं। शरीयत भी उन्हें दोबारा निकाह किए बगैर साथ रहने की इजाजत नहीं दे रही है। हसन भी अंजुम के परिवार वालों को राजी करने में नाकाम रहा है। हालांकि 23 नवंबर को यह मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद अंजुम ही हसन को थाने से छुड़ाकर लाई थी। उसने कहा था कि उसने तलाक की बात सुनी ही नहीं थी। बाद में अंजुम को मोहल्ले के लोगों ने दबाव बनाकर मायके भिजवा दिया। घर जाते ही अंजुम के सुर बदल गए और उसने हसन के साथ रहने से इनकार कर दिया। हसन के सवाल करने पर दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता नेतलाक पर मुहर लगा दी। इसके बाद से अंजुम मायके में हैं। मंगलवार को अंजुम के पिता ने हसन को उसका ढाई साल का बेटा हमजा और सात महीने की अलवीरा मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में सौंप दी। हसन ने अंजुम की तरफ से स्टांप पर लिखवा लिया है कि वह अपनी इच्छा से बच्चे सौंप रही है। यह भी तय हो गया कि हसन अंजुम की मेहर की रकम और सामान भी वापस कर देगा। अंजुम की तरफ से हसन, उसके भाई और मां के खिलाफ जो मुकदमा लिखा गया है, उस पर कोई फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। हसन ने बताया कि वह आज भी बच्चों की खातिर अंजुम को अपने साथ रखने को तैयार है। उससे जो गलती हुई है, उसकी सजा भी भुगतने को तैयार है लेकिन अंजुम के पिता और भाई किसी भी हाल में उसे माफ नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed