{"_id":"56fad55e4f1c1b4555f002c7","slug":"nktia-youth-drowned-in-river-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकटिया नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकटिया नदी में डूबकर युवक की मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकले युवक की मंगलवार सुबह नकटिया नदी में डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला जा सका। नदी से शव निकलने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना कैंट के गांव मोहन निवासी सूरज पाल के 25 वर्षीय पुत्र मदन लाल की पिछले छह महीने से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से बिना बताए ही गायब हो जाता था और खुद ही आ जाता था। मंगलवार सुबह दस बजे मदन लाल घर से निकला और लौटकर घर नहीं आया। तलाश में निकले घरवालों को पता चला कि किसी युवक की नकटिया नदी में डूबकर मौत हो गई है। इस पर घरवाले नदी पर पहुंचे और डूबे युवक का शव बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान घरवालों ने मदन लाल के रूप में की। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।