फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nida's father and brother in the rape failed plot to entrap

निदा के पिता और भाई को रेप में फंसाने की साजिश फेल

Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nida's father and brother in the rape failed plot to entrap
Nida's father and brother in the rape failed plot to entrap - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के परिवार के खिलाफ एक साजिश बुधवार को चंद घंटों में ही फेल हो गई। डीआईजी के पास रोते हुए पहुंची एक रानी शर्मा नाम की एक महिला ने निदा के पिता और भाई पर सीधे रेप का आरोप लगाया।  मामला जांच के लिए जगतपुर पुलिस चौकी भेजा गया तो कहानी फेल हो गई। महिला के सामने दोनों आरोपी मौजूद थे। दूसरे नामों से उन्हें महिला के सामने लाया गया तो महिला बोली ये तो वो नहीं हैं। जबकि पहले महिला कह रही कि उनका उसके घर आना जाना था और उन्होंने कई बार उसके साथ रेप किया उन्हें अच्छी तरह से जानती है। चौकी इंचार्ज वलिष्टर त्यागी ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी है। 
विज्ञापन

बुधवार को जोगीनवादा की रहने वाली रानी शर्मा नाम की महिला डीआईजी से मिलने पहुंची  उसने रोते हुए आरोप लगाया कि थाना बारादरी के शाहदाना के रहने वाले मुशर्रत खान (निदा के पिता) को उसने टेलीफोन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। इस दौरान मुर्शरत खान का उनके घर पर भी आना-जाना था। नौकरी का झांसा देकर वह उसके साथ घर शारीरिक संबंध बनाते रहे। इसी बीच एक दिन उन्होंने नौकरी न दिला पाने पर तीन लाख रुपये लेने अपने बेटे के पास घर भेज दिया। घर में बेटे ने भी नशीली चाय पिलाकर उसके साथ रेप कि या। 
विज्ञापन

डीआईजी आशुतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत की चौकी इंचार्ज जगतपुर को बुलाकर जांच करके रिपोर्ट देने को कहा। चौकी इंचार्ज डीआईजी का आदेश मिलते ही महिला को अपने साथ ले गए। छानबीन के दौरान पता लगा कि जिन लोगों पर आरोप लगा है वह निदा के पिता और भाई हैं।  महिला को उसके पति के साथ चौकी में बैठाने के बाद चौकी इंचार्ज ने निदा के पिता और भाई को भी चुपचाप बुला लिया। महिला से पूछा कि क्या तुम उन्हें जानती हो, जिन पर रेप का आरोप लगा रही है। पहचान लोगी, इस पर महिला कहने लगी पहचानती हूं। चौकी इंचार्ज ने रानी से रेप करने के आरोपियों का हुलिया पता करना शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि पिता काले-काले से हैं और दाड़ी रखते हैं। इसी पल चौकी इंचार्ज ने पड़ोस में बैठे निदा के वालिद और भाई की ओर इशारा करते हुए जैसे ही यह कहा कि इन लोगों को जानती हो, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने उनसे पूछा आजकल किस पार्टी में हो। बोली, आईएमसी ज्वाइन करने वाली हूं। इससे पहले पीस पार्टी में थी। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने जैसे ही महिला से बताया कि आप जिन लोगों पर रेप का आरोप लगा रही ये वही लोग हैं, जो आपके सामने बैठे हैं। झूठ बोलकर किसी को फंसाना ठीक नहीं है। इसके बाद तो महिला चिल्लाने लगी, कहने लगी कि वह तो इन्हें पहचानती है। यूं ही झूठ बोल दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-निदा के वालिद और भाई पर रेप के आरोप की कहानी बनाकर रानी शर्मा नाम की महिला मेरे पास आई थी। वह रो-रोककर कहानी बता रही थी। जांच में उसकी शिकायत झूठी निकलने पर खारिज कर दी गई
-आशुतोष कुमार, डीआईजी          

-रानी शर्मा ने हमारे पास आकर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी। मैं बाहर हूं, आईएमसी से उनका अभी कोई लेना-देना नहीं है
- डॉक्टर नफीस खां, प्रवक्ता आईएमसी 

मियां साजिश मत करो, वरना आत्मदाह कर लूंगी
बरेली।
निदा खान ने कहा कि ससुराल वालों ने साजिश करके रानी शर्मा को उसके वालिद और भाई पर गंदा आरोप लगाने के लिए डीआईजी के पास भेजा था। उनके जांच कराने के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। मैं पहले ही दिन से कह रही हूं कि ससुराल वाले उसके साथ कोई भी साजिश कर सकते हैं। मुरीदों से भी मेरे परिवार पर फर्जी मुकदमे लिखा सकते हैं। उन्होंने मुझे मारा भी सामान भी हड़प लिया। अगर उसके पति शीरान और उसके परिवार वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो वह उनके घर से सामने ही आत्मदाह कर लेगी।   

शीरान ने लखनऊ में रखा पक्ष
बरेली। निदा खान के पति शीरान रजा खां ने लखनऊ स्थित डीजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ में अपना पक्ष रखा। उन्होंने वही बातें कहीं जो एसपी सिटी के यहां कहते आए हैं। इस प्रकरण में बुधवार को निदा को भी अपना पक्ष रखना था लेकिन वह नहीं गईं। इस बारे में निदा ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था, इसलिए महिला सम्मान प्रकोष्ठ में मोबाइल फोन पर वार्ता कर अगली तारीख मांगी है।


थाने में बवाल कर चुकी है रानी
रानी शर्मा शहर की चर्चित महिला है।  बारादरी और इज्जतनगर थानों में तो रानी का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। जोगीनवादा में रहने वाली करीब 35 वर्षीय रानी ने धर्मपरिर्वन करके रिटायर रेलवे कर्मचारी से शादी की है। करीब डेढ़ साल पहले रानी कैंट थाने में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यनाथ यादव से भिड़ गई थीं। वह किसी की पैरवी करने के लिए कैंट पहुंची थीं। बमुश्किल रानी थाने से निकली थीं। उस समय उन्होंने खुद को सपा नेत्री बताया था। हालांकि किसी नेता ने उनके सपा में होने की पुष्टि नहीं की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed