फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New hostels of the University, the disclosure twine bomb

विश्वविद्यालय के नवीन हॉस्टल में सुतली बम से हड़कंप

Sun, 09 Oct 2016 01:54 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
15-20 दिन से रोजाना ही हॉस्टल में पटाखाबम छोड़कर सारे छात्रों को परेशान करने वाले शरारती लड़के शनिवार रात को पकड़े गए। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्राक्टोरियल टीम ने वार्डन के साथ अचानक हॉस्टल में छापा मारकर कमरों की तलाशी कराई तो बीटेक फर्स्ट इयर के दो छात्रों के कमरा नंबर 124 से बड़ा सुतली बम बरामद हो गया।
विज्ञापन

प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने दोनों छात्रों के हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन हॉस्टल में कई दिनों से लगभग हर दिन रोजाना रात को एक-डेढ़ बजे के आसपास बड़े सुतली बम जलाकर धमाके किए जा रहे थे। ऐसा करके शरारती छात्र हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्र-छात्राओं को परेशान करते थे। इससे वह न तो पढ़ पाते थे, न ही सो पाते थे। उन्होंने वार्डन से शिकायत की थी। इसके चलते 12 छात्रों को 15 दिन पहले वार्डन ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। जवाब में उन्होंने आरोप झूठे बताए थे लेकिन लगातार आ रहीं बम फोड़ने की शिकायतों के बाद वार्डन ने अचानक छापा मारने का निर्णय लिया। शनिवार रात करीब नौ बजे वार्डन डॉ. विजयबहादुर यादव के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने हॉस्टल में छापा मारा। कमरा नंबर 124 में टीम ने बड़ा सुतली बम बरामद किया। वार्डन ने बताया कि इस कमरे में बीटेक फर्स्ट इयर के छात्र तनिष्क बजाज और मोहित सैनी रहते हैं। दोनों रंगे हाथ पकड़े गए हैं इसलिए इनके निष्कासन की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। टीम ने बम को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पांच-छह चटके गिलास भी कब्जे में लिए गए हैं। सुतली बम मैस में रखे गिलास में रखकर जलाए जाते थे। इससे वे चटक गए। हॉस्टल में बम के धमाके से खिलड़ियों के शीशे भी चटके पाए गए। शुक्रवार रात को दो बजे भी बम फोड़े गए थे। इसमें शीशे चटके। वार्डन का कहना है कि बम जलाकर धमाका करने की खुराफात में शामिल बाकी लड़कों को भी चिन्हित किया गया है। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम में वार्डन के साथ डॉ. जेएन मौर्य, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. यतेंद्र कुमार, डॉ. केके माहेश्वरी, मनोज कुमार और अतुल कटियार शामिल रहे।
विज्ञापन


हॉस्टल के बाहर भी गए थे
सुतली बम फोड़ने वाले छात्र कुछ दिन पहले रात करीब एक बजे हॉस्टल से बाहर भी गए थे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को हड़काकर गेट खुलवाया था। जबकि सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बाद हॉस्टल से जाना प्रतिबंधित है। माना जा रहा है कि बाहर कहीं और जाकर भी उन्होंने बम फोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट...
कमरा नंबर 44 में मिलीं सिगरेट की डिब्बियां
बरेली। सुतली बम बरामद करने गई प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम की तलाशी में नवीन हॉस्टल के कमरा नंबर 44 में सिगरेट के 25 से ज्यादा डिब्बियां बरामद हुईं। इस कमरे में बीटेक फर्स्टइयर के दो छात्र रहते हैं। वार्डन का कहना है कि उन दोनों पर भी हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed