{"_id":"57c73a9f4f1c1b417a2cb3d3","slug":"nainital-road-toll-plaza-the-young-man-s-body-was-found-near","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा के पास मिला युवक का शव
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर हाई सिक्योरिटी जोन टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत शरीर में चोटें लगने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।
बुधवार सुबह टोल प्लाजा के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह ने भोजीपुरा पुलिस को सूचना दी कि टोल प्लाजा के पास करीब 35 वर्षीय युवक की लाश सड़क किनारे दस फिट गहरी खाई में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शरीर पर बनियान और अंडरवियर ही था। बाकी कपड़े नहीं थे। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें लगी हुई थीं। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लग पाया। इस पर पुलिस ने मृतक को मानसिक रोगी बताकर मामला निपटा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत शरीर में चोटें लगने से हुई है। उसके शरीर के अंदर की तिल्ली फटी हुई निकली है। युवक के शरीर पर पिटाई की चोटें या एक्सीडेंट की हैं। इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्रभारी एसओ भारत सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की चोटों से मौत होने की संभावना है। युवक की पहचान होने के बाद इस मामले में कुछ और जानकारी मिलने की उम्मीद है।