फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   My daughter was so taken with the self-immolation of a friend

दोस्त के साथ देख लिया तो बेटी ने कर लिया आत्मदाह

Fri, 25 Nov 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
My daughter was so taken with the self-immolation of a friend
My daughter was so taken with the self-immolation of a friend - फोटो : My daughter was so taken with the self-immolation of a friend
एक गांव की 17 साल की लड़की को घर में ही दोस्त के साथ परिवार वालों ने देखा तो उसने केरोसिन छिड़कर आत्मदाह कर लिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। घर वालों ने दोस्त के परिवार वालों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई की तैयारी कर दी। इसके बाद रात में ही गांव में पंचायत बैठी और दोनों परिवारों की इज्जत का हवाला देकर मामला रफा दफा कर लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की 11 वीं में पढ़ती थी। पड़ोसियों ने बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही 20 साल के युवक से दोस्ती थी। मंगलवार रात दोस्त चुपचाप किशोरी के कमरे में पहुंच गया। परिवार के सदस्यों ने उसे देख लिया। किसी तरह वह तो भाग गया लेकिन लड़की की घर वालों ने पिटाई कर दी। गुस्से में आई किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर शरीर में आग लगा ली। बंद कमरे में उसकी चीख पुकार सुनकर हड़कंप मच गया। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद सेे दरवाजा तोड़ा तो आग देखकर सब सन्न रह गए। कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई मगर लड़की बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे लेकिन कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। लड़की के घर वालों ने बेटी की मौत के लिए दोस्त को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर ली लेकिन गांव के कुछ लोगों ने पंचायत कर मामला निपटाने का सुझाव दिया। इसके बाद रात में ही लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर वाले राख-अस्थियां समेटकर बहगुल नदी में बहा भी आए। शाही थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed