{"_id":"57f40b294f1c1b8d32270d6a","slug":"murder-mown-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को गोलियों से भूना
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या का घटनास्थल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी को गोलियों से भूना
तीन गोलियां मारीं, गांव की खूनी रंजिश में हुई हत्या, छह पर मुकदमा
छह महीने पहले भाई की भी हुई थी हत्या, रंजिश में तीसरा कत्ल
देवरनियां। घर से बरेली जाने को बाइक से निकले शेरगढ़ के गांव र्निबुआ गौंटिया निवासी एक कुख्यात बदमाश की देवरनिया क्षेत्र में मंगलवार शाम तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गांव के कोटेदार बाबू खां की हत्या के बाद शुरू हुई खूनी रंजिश में हुई इस हत्या में देर रात बाबू पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गौंटिया निवासी मिसरयार खां उर्फ मैसर खां मंगलवार शाम घर से बाइक लेकर किसी काम से मंगलवार शाम चार बजे बरेली जा रहा था। आकलाबाद व वसुधरन के बीच नहर पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली सिर में और एक गोली सीने में मारी और फरार हो गए। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर सूचना देवरनिया पुुलिस को दी। सीओ बहेड़ी डा. सतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। देखा कि बाइक शव के पास ही पड़ी थी। पहचान के बाद सूचना दी तो मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए। भाई रहमत खां ने बताया कि उनके एक भाई फतेह खां की हत्या छह माह पूर्व शेरगढ़ के गांव ब्योधा में कर दी गई थी। अभी तक पुलिस इसके आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। अब दूसरी हत्या कर दी गई। मिसरयार खां की मां खातून बेगम भी बेटे के शव से लिपटकर रो रही थीं। लगभग एक घंटे तक देवरनियां व शेरगढ़ पुलिस के बीच घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद चलता रहा। एक घंटे के बाद देवरनियां पुलिस ने ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई ने देर रात गांव के छह लोगों हाशम खां, राजू अली, फिरोज खां, मोर खां, कमाल खां और मुख्तयार खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया है। एसओ गजेंद्र त्यागी ने बताया कि अब गिरफ्तारी की जाएगी।
सोलह मुकदमे थे, आम शोहरत थी खराब
मिसरयार खां के खिलाफ भोजीपुरा, देवरनियां, शेरगढ थाने में करीब 16 मुकदमे हत्या, लूट, चोरी, राहजनी, मारपीट के दर्ज हैं। शेरगढ़ पुलिस उसे हिस्ट्रीशीटर बनाने की तैयारी में जुटी थी। अधिकारियों से इसके लिए परमीशन ली जा रही थी, इससे पहले उसकी हत्या हो गई। आसपास इलाके में मिसरयार की आम शोहरत अच्छी नहीं थी और लोग उससे डरते थे।
खून का बदला खून से लिया
बहेड़ी। करीब छह महीने पहले र्निबुआ गौंटिया के कोटेदार बाबू खां को मिसरयार खां आदि बरेली चलने के लिए लेकर बहाने से लेकर आये थे। बताते हैं कि रात भर उसे अपने कब्जे में रखने के बाद भोजीपुरा क्षेत्र में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को दोहरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। हत्यारों की मंशा थी कि इसे हादसा बना दिया जाए। इससे पहले शोर होने पर भोजीपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके ठीक दूसरे दिन बाबू खां के घरवालों ने खून का बदला खून से लेते हुए बाबू की हत्या में नामजद फतेह खां की गांव के पास जंगल में गला काटकर हत्या कर दी थी। साथ ही खुला एलान कर दिया था कि फतेह खां के भाई मिसरयार खां को भी मार देंगे। जैसे-जैसे बात पुरानी होती गई, मिसरयार बेफिक्र हो गया। हालांकि बाबू पक्ष के लोग उसका पीछा कर रहे थे। शाम को मिसरयार खां बाइक से अकेले जा रहा था तो उन्होंने हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच काफी लंबे समय से खूनी रंजिश चल रही है। दोनो परिवार प्रधानी चुनाव में भी भिड़ गए थे।
विज्ञापन
पुलिस को तत्काल प्रभाव से मुकदमा कायम करने के आदेश दिए हैं। मामला दो परिवारों की रंजिश का है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।- डा. सतीश कुमार सीओ बहेड़ी