{"_id":"5716918e4f1c1bcf428b49a0","slug":"munir-was-formed-from-bareilly-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से ही बना था मुनीर का पासपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली से ही बना था मुनीर का पासपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को पुलिस अभी तक पकड़ने में नाकाम रही है। वह भेष बदलकर अपने ठिकाने बदल रहा है। इस बीच पता चला है कि मुनीर का पासपोर्ट बरेली से ही बना था, बिजनौर जिला बरेली पासपोर्ट ऑफिस के क्षेत्र में ही आता है। पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय से उसका ब्यौरा मांगा था, जो उपलब्ध भी करा दिया गया है। यह सारी कवायद उसे विदेश भागने से रोकने के लिए है।
बिजनौर के सहसपुर में रहने वाले एनआईए अधिकारी तंजील अहमद को दो अप्रैल की रात गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी फरजाना जख्मी हो गई थीं। बाद में उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हत्याकांड के मास्टर माइंड मुनीर तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि उसके साथी रियान और जैनी को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में रिजवान की भी भूमिका संदिग्ध रही है। उसने मुनीर को फर्जी आईडी पर सिम दिलाए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुनीर की तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जानकारी मिली है कि उसका पासपोर्ट 2010 में बरेली से जारी हुआ है। इसकी खोजबीन करने के लिए पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस आई थी। पुलिस यहां से उसके पासपोर्ट की डिटेल ले गई। यह भी संभावना है कि पासपोर्ट के जरिए वह विदेश भाग सकता है। विदेश चले जाने के बाद उसका पकड़ना और मुश्किल हो जाएगा। पासपोर्ट अधिकारी राम सिंह ने भी पुलिस टीम के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुनीर के पासपोर्ट की डिटेल ले गई है। उधर आईजी विजय सिंह मीना का कहना है कि मुनीर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश कर रही है। वह किसी भी हाल में देश नहीं छोड़ पाएगा। इसके लिए भी इंतजाम कर दिए गए हैं।