फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal worker 's wife died in suspicious circumstances

नगर निगम कर्मी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker 's wife died in suspicious circumstances
बरेली। नगर निगम कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव घर के फर्श पर रखा मिला। महिला के गले पर फंदे का निशान था। मायकेवालों ने कार की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी के चक्कर में ससुरालियों पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता की मौत फ्रीज की सफाई करते समय करंट लगने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

  प्रेमनगर इलाके के पटेल नगर निवासी कमल कुमार नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे उनकी 27 वर्षीय पत्नी सरिता की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस को सरिता का शव फर्श पर रखा मिला। उसके गले पर रस्सी से कसने का निशान था। सूचना पर बदायूं के अलापुर क्षेत्र के म्याऊं से आए पिता भूरे लाल ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर कमल पर दूसरी शादी के चक्कर में सरिता की हत्या का आरोप लगाया। भूरे लाल का कहना था कि उन्होंने सरिता की शादी वर्ष 2007 में कमल कुमार से की थी। उसके पिता सुरेश चंद्र भी नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। भूरे लाल का आरोप है कि कमल और उसके परिवारवाले दहेज में कार की मांग करते हुए सरिता को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर कमल ने 2013 में सुभाष नगर निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद सरिता को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने भूरे लाल की तहरीर पर कमल, उसके माता-पिता और छोटे भाई रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कमल को हिरासत में ले लिया गया। उधर, कमल के पिता सुरेश चंद्र का कहना है कि सरिता कमरे में रखा फ्रीज साफ कर रही थी, तभी उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने जब सरिता के गले से सोने की चेन उतारी तो गले पर फंदे का निशान बन गया।
विज्ञापन

0
बच्चे खेलते रहे और मां नहीं रही
सरिता के दो मासूम बेटे छह वर्षीय हनी और चार वर्षीय मनी है। हनी केजी में पढ़ता है। बुधवार सुबह वह स्कूल नहीं गया। वह अपने छोटे भाई मनी के साथ बाहर खेलता रहा और अंदर उसकी मां सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हनी ने बताया कि जब वह घर के अंदर गया तो उसे बताया गया कि उसकी मम्मी की करंट से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का शव फर्श पर रखा मिला। गले पर फंदे का निशान है। घरवाले करंट से मौत होना बता रहे हैं। मायकेवालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed