{"_id":"577812524f1c1b615679cbe9","slug":"mother-scolded-the-daughter-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो बेटी ने फांसी लगा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने डांटा तो बेटी ने फांसी लगा ली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर दोस्त से देर तक बात करने पर मां की डांट इंटरमीडिएट की छात्रा को बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पड़ोसियों के तुरंत पहुंचने पर उसकी जान बच गई। छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारादरी में रहने वाले रिटायर्ड सिपाही के तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी इंटरमीडिएट में पढ़ती है। घरवालों के अनुसार शनिवार दोपहर वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक बात करने पर मां ने ऐतराज जताया और फटकार भी लगा दी। यह बात छात्रा को नागवार गुजरी। वह नाराज होकर कमरे में चली गई और कुंडा अंदर से बंद कर दिया। काफी देर तक न निकले पर मां ने खिड़की से झांका तो उसकी हरकत देख दंग रह गई। वह फंदा बनाकर लटकने की कोशिश कर रही थी। शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक वह फंदे पर लटक चुकी थी। तुरंत उसे उतारा गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पास के डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छात्रा की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। मोहल्ले वाले दबी जुबान से प्रेमप्रसंग का मामला बता रहे हैं।