फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MGNREGA workers and friends with the Sadhu robbed four million

मनरेगा मजदूर ने साढ़ू और दोस्त के साथ लूटे थे चार लाख

Fri, 08 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 08 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
चक्र बांड तेल फैक्ट्री के मुनीम से 10 दिन पहले नकटिया पुल के पास दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट की घटना नरियावल के मनरेगा मजदूर ने अपने साढ़ू और उसके दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने मनरेगा मजदूर रंजीत को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त मलिक इंक्लेव निवासी राजू और उसका दोस्त मीरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राजा फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना 27 जून को दोपहर सवा दो बजे शाहजहांपुर रोड पर जाट रेजीमेंट सेंटर से पहले नकटिया पुल के पास अंजाम दी गई थी। माधोबाड़ी स्थित चक्र ब्रांड तेल फैक्ट्री के मुनीम शाहदाना कालोनी निवासी विपिन कुमार शर्मा नरियावल और नकटिया इलाके से दुकानदारों से तेल खरीद का साढे़ चार लाख रुपये वसूलकर मोटर साइकिल से फैक्ट्री लौट रहे थे। वह नकटिया पुल से जैसे ही आगे बढ़े पल्सर मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों ने हाथ देकर उन्हें रुकवा लिया और उनमें से एक ने उनके हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया। इसके बाद तीनों लुटेरे मोटर साइकिल से भाग गए। मुनीम की ओर से कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी समीर सौरभ ने पत्रकारों के सामने नरियावल निवासी रंजीत पुत्र शिवसहाय वाल्मीकि को पेश करते हुए बताया कि सेल्स मैनेजर से लूट की घटना को रंजीत, उसके साढ़ू राजू और उसके दोस्त राजा ने अंजाम दिया। पुलिस ने दावा किया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रंजीत को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल ली। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई नकदी में से 52 हजार रुपये भी बरामद किए। रंजीत ने बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड उसका साढ़ू राजू है। उसने ही उसको और अपने दोस्त राजा को साथ में लेकर लूट की। रंजीत ने कहा कि वह नरियावल गांव में मनरेगा में मजदूरी का काम करता है और उसने इस्लामियां इंटर कालेज से इंटर तक पढ़ाई की है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही राजू और राजा को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजू के पिता पीएसी से रिटायर हैं।
विज्ञापन

मुनीम की की थी रेकी
चूंकि रंजीत नरियावल का रहने वाला है इसलिए उसको काफी समय से पता था कि मुनीम विपिन दुकानदारों से तेल का पैसा वसूल करने आता है और उसके बाद शहर लौटता है। रंजीत ने बताया कि लूट की घटना से कई दिन पहले से मुनीम की रेकी की थी और देखा कि वह कितने पैसे वसूलकर जाता है। पाया कि रकम लाखों में है, इसके बाद लूट की प्लानिंग बना ली गई। इसको अंजाम देने के लिए तमंचा भी लेकर गए थे लेकिन उसके इस्तेमाल की जरूरत ही नहीं पड़ी। धमकाने भर से मुनीम ने बैग छीनने का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांट लिए थे लूट के पैसे
लूटे गए चार लाख रुपये का तीनों लुटेरों में बंटवारा हो गया था। रंजीत के मुताबिक, उसे केवल एक लाख रुपये दिए गए। इसमें से 48 हजार रुपये उससे खर्च हो गए। उसको अंदाजा हो गया था कि पुलिस पीछा कर रही है इसलिए वह दिल्ली भागने की फिराक में थे लेकिन नरियावल पर घूमने के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

पहले भी कर चुके हैं लूट
गिरफ्तार रंजीत शातिर अपराधी है। उस पर कैंट थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट की दो घटनाओं के अलावा दो मुकदमे नाजायज असलाह बरामदी के हैं। रंजीत ने बताया कि कुछ साल पहले उसने सैटेलाइट पर एक मुनीम से रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें वह और उसका साढ़ू राजू छह महीने जेल में रहा और उसके बाद जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed