{"_id":"5782aadb4f1c1b446c7fca78","slug":"kunvrpur-remains-tense-in-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवरपुर तलैया में तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवरपुर तलैया में तनाव बरकरार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
किला के मोहल्ला कुंवरपुर तलैया में हुए बवाल के बाद से दोनों समुदाय के लोगों में रविवार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। उधर, इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें 12 लोग नामजद किए गए हैं। शनिवार की रात तेजी से बाइक निकालने को लेकर दो समुदायों के लोगों के आमने सामने आ जाने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद से मोहल्ले में तनाव है। इस मामले में मलूकपुर चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह की ओर से मिला थाने में बलवा, 7क्रिमनल लॉ अमिडमेंड समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजद लोगों में टैडी पुत्र संजीव, शंकर पुत्र मुन्नालाल, छोटू पुत्र सुनील, बाबू पुत्र संजीव, विशाल पुत्र मुरारीलाल, मन्नू पुत्र मन्नीलाल, अजहर पुत्र मोहम्मद कादिर, अतीक पुत्र अनीश मियां, आलम, पुत्र मोहम्मद कादिर, मजहर पुत्र मोहम्मद कादिर, मुजाहिद रजा पुत्र बब्बू, सलमान पुत्र बब्बू शामिल हैं। किला इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि मुकदमे में 20-25 लोग अज्ञात हैं, जिनकी पहचान कराई जा रही है। इसके अलावा दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है, जिसे तफ्तीश में शामिल कर लिया गया है। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपने घरों से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कुंवरपुर तलैया पहुंचे विधायक राजेश अग्रवाल
कैंट विधायक राजेश अग्रवाल भाजपा नेताओं के साथ रविवार शाम किला क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर तलैया गए और वहां के लोगों की पीड़ा सुनी। उन्होंने घटना स्थल के पास पुलिस पिकेट लगान और गलियों में ब्रेकर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन वास्तविक पीड़ितों के खिलाफ कार्रवाई करे। रविवार शाम करीब छह बजे विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के साथ लोगों से मिलने मोहल्ला कुंवरपुर तलैया जा पहुंचे। भाजपा नेताओं के पहुंचने की चर्चा फैलने पर कुछ ही देर में तमाम लोग इकट्ठे हो गए। विधायक का कहना है कि कुंवरपुर तलैया के हालात ठीक नहीं हैं। एक पक्ष की महिलाएं डरी सहमी हैं। उत्पाती लोग कभी कोई बड़ी घटना कर सकते हैं, जिससे शहर की फिजा बिगड़ सकती है। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक अखबार में सीओ का वर्जन छपा था कि उन्हें किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। इसलिए हमने अपने कार्यकर्ता संजीव कुमार से तहरीर थाने में दिलवा दी और सीओ को फोन करके तुरंत कार्रवाई करने को कहा। किला इंस्पेक्टर ने अखबार को वर्जन दिया है कि दोनों तरफ के चार-चार लोगों को चिह्नित कर लिया है। मगर पुलिस को यह देखना चाहिए कि किसके घर कौन गया था। झगड़े की शुरूआत किसने की। पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिलना चाहिए। कैंट विधायक के साथ भाजपा महानगर महामंत्री मोहित कपूर, प्रतेश पांडेय, अजय जेटली आदि मौजूद रहे।