फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kreta's driver kidnapped in 10 seconds

10 सेकेंड में हुआ था क्रेटा के ड्राइवर का अपहरण 

Thu, 15 Jun 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 15 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kreta's driver kidnapped in 10 seconds
Kreta's driver kidnapped in 10 seconds - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

अनेजा ग्रुप के अधिकारी गुलशन बत्रा की क्रेटा कार के लुटेरे इको स्पोर्ट्स कार से फीनिक्स मॉल पहुंचे थे। यह खुलासा फीनिक्स मॉल के सामने एक दुकान के सीसीटीवी से हुआ है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे बदमाश मॉल के पास पहुंचे। गुलशन बत्रा के ड्राइवर को पता पूछने के बहाने बुलाया और सिर्फ 10 सेकेंड में कार के अंदर खींच कर अपहरण कर लिया। सीसीटीवी में तीन बदमाश कार के बाहर नजर आ रहे हैं, जबकि बाकी अंदर ही बैठे रहे।  
 सोमवार दोपहर बदमाशों ने इको स्पोर्ट्स कार हाईवे पर  रोकी। पहला बदमाश सफेद शर्ट में कार से उतरा, जबकि दूसरा बदमाश काले रंग की टी शर्ट में। काले रंग की टी शर्ट वाला बदमाश अर्जुन के पास गया और पिथौरागढ़ का पता पूछता है। अर्जुन ने पता बताया है तो बदमाश कहता है कि उसके मालिक कार में बैठे हैं, पता उन्हें समझा दो। सीसीटीवी में अर्जुन कार तक आता नजर आता है। इको स्पोर्ट्स का पिछला दरवाजा खुलता है। अर्जुन दरवाजे के पास झुक कर पता बताना शुरू करता है कि बदमाश उसे कार के अंदर खींच लेते हैं, कार से बाहर वाले बदमाश उसे कार में धकियाते हैं। इसके बाद सफेद और काली शर्ट वाले बदमाश तुरंत कार में बैठ लेते हैं। अर्जुन से क्रेटा कार की चाबी लेकर एक अन्य बदमाश को दी जाती है जो क्रेटा को लेकर पीलीभीत हाईवे की तरफ फरार हो जाता है। 
विज्ञापन


चश्मदीद है बाइक सवार 
ड्राइवर अर्जुन के अपहरण का चश्मदीद एक एक बाइक सवार  है। सीसीटीवी में यह बाइक सवार साफ नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस बाइक सवार तक नहीं पहुंच सकी है। अब तक माना जा रहा था कि बदमाश अर्जुन को क्रेटा कार में ही अपहरण करके ले गए और मुरादाबाद-संभल हाईवे पर फेंक दिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से हकीकत सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5.50 बजे रुद्रपुर के सीसीटीवी में नजर आई कार 
फीनिक्स मॉल से क्रेटा कार लूटने के बाद फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से बचने के लिए बदमाश मुरादाबाद की तरफ रुद्रपुर के रास्ते भागे थे। रुद्रपुर के टोल प्लाजा की एक सीसीटीवी फुटेज में क्रेटा कार शाम करीब 5.50 बजे नजर आयी। इज्जतनगर थाने की पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। 

इको स्पोर्ट्स पर लखनऊ की नंबर प्लेट
टोल प्लाजा की सीसीटीवी में क्रेटा के पीछे एक इको स्पोर्ट्स निकलती नजर आई है। इस पर लखनऊ की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने इस नंबर के जरिये कार मालिक तक पहुंचने की कोशिश की तो पता चला कि आठ साल पहले यह कार चोरी हुई थी। पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने कार की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी। 


दुकान और टोल प्लाजा की सीसीटीवी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। ड्राइवर के अपहरण के बाद कार लूट की वारदात करने वाले बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है।  - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed