{"_id":"2699784b69314d0ed4f5902afde8c19f","slug":"kidnap-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब मेरे बच्चे का अपहरण हो गया है!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब मेरे बच्चे का अपहरण हो गया है!
बरेली
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष का पांच साल का बच्चा घबराकर कहीं चला गया। इस पर बच्चे की मां ने कंट्रोल रूम को फोन किया कि बदमाशों ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। इंस्पेक्टर कैंट आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और बच्चा गांव में ही मिल गया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया है।
घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कैंट के गांव ठिरिया निजावत खां में हुई। यहां के रहने वाले रिफाकत ने निसार को कुछ समय पहले पांच हजार रुपये दिए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान निसार का पांच साल का बच्चा कहीं चला गया। बच्चे को गायब देख उसकी मां नाजरीन ने शोर मचाया कि उसके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव ने बताया कि बच्चा गांव में ही मिल गया। उन्होंने बताया कि रिफाकत और निसार के बीच पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें निसार की पत्नी को चोट आई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही झगड़ा करने के आरोप में दोनों पक्षों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया जा रहा है।