{"_id":"57780d454f1c1bd42c79bb18","slug":"kallu-gang-sympathizer-soldier-smiled-at-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लू गैंग के हमदर्द सिपाही पर पुलिस मेहरबान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्लू गैंग के हमदर्द सिपाही पर पुलिस मेहरबान
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के बिनावर में मुठभेड़ के दौरान दरोगा सर्वेश यादव को गोली मारकर शहीद करने वाले कल्लू यादव गैंग के साथियों पर पुलिस मेहरबान है। इसी गैंग के शातिर बदमाश सुधीर कुमार बभिया चौकी के सिपाही का दोस्त है। सुधीर कैंट पुलिस को मैनेज करके मुठभेड़ के अगले ही दिन नशीला पाउडर रखने के आरोप में जेल चला गया था। शातिर बदमाश राजा से भी सिपाही के रिश्ते बताए जा रहे हैं। हैरत है कि इतने गंभीर मामले में भी चार दिन में जांच रिपोर्ट तक नहीं सौंपी जा सकी है।
दरोगा की हत्या में जलालाबाद(शाहजहांपुर) के नौगवां गांव के रहने वाले कल्लू गैंग के रामतीरथ ने ग्राम मिर्जापुर, थाना कैंट के रहने वाले शातिर अपराधी सुधीर की भूमिका स्पष्ट कर दी है। इसी सुधीर से सिपाही की 127 बार बातचीत भी उजागर हो चुकी है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ को सौंपी। सीओ चतुर्थ रमन पाल सिंह ने चौथे दिन भी जांच रिपोर्ट एसएसपी को नहीं सौंपी है। पहले ही दिन से सीओ सिर्फ इतना ही बताते हैं कि जांच चल रही है।