फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kallu gang helpful fellow soldier suspended

कल्लू गैंग के साथी का मददगार सिपाही निलंबित

Mon, 11 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बदायूं के थाना बिनावर के घटबेहटी गांव के पास दरोगा सर्वेश कुमार यादव को गोली मारकर शहीद करने वाले कल्लू यादव गैंग के सदस्य सुधीर कुमार के दोस्त बभिया चौकी के सिपाही सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। काल डिटेल में बभिया थाने के सिपाही से सुधीर की 127 बार मोबाइल फोन पर बात होने की पुष्टि हुई थी। अमर उजाला ने सिपाही और सुधीर की दोस्ती का खुलासा किया था। उसके बाद एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच सीओ चतुर्थ रमनपाल सिंह को दी थी। सीओ ने जांच के दौरान सिपाही को दोषी ठहराते हुए रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई। कल्लू यादव गैंग का कैं ट थाने के मिर्जापुर, बभिया गांव में बड़ा नेटवर्क था। कल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसी गैंग से मुठभेड़ में बदायूं के बिनावर में दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए थे। कल्लू को भी गोली लगी थी जिसकी बाद में बरेली के अस्पताल में मौत हो गई थी। सीओ की रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई है कि  सिपाही सत्यपाल सिंह के कल्लू गैंग के बदमाशों से करीबी संबंध थे। बभिया के सिपाही ने ही कल्लू के मिर्जापुर निवासी साथी सुधीर शर्मा की 23 जून को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाने में मदद की। कॉल डिटेल से सिपाही और सुधीर दोस्ती का सुबूत मिलने के बाद सीओ भी उसे नहीं बचा पाए। सीओ की प्राथमिक जांच के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। पांच दिन पहले सीओ की रिपोर्ट में मिलने के एसएसपी आरके भारद्वाज ने सिपाही सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक कैंट और बभिया चौकी इंचार्ज उमेद सिंह की भूमिका की जांच नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed