फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspectors were restored Sibiganj Castle will transfer deliberation

इंस्पेक्टर सीबीगंज बहाल हो गए किला ट्रांसफर होगी विवेचना

Fri, 05 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 05 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सीबीगंज बहाल हो गएकिला ट्रांसफर होगी विवेचना
विज्ञापन

सीबीगंज के गैंगरेप की कहानी झूठी निकलने पर लापरवाही के आरोप में निलंबित हुए इंस्पेक्टर राकेश सिंह को एसएसपी आरके भारद्वाज ने बहाल कर दिया। डीआईजी से अनुमोदन लेने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 
घटना स्वालेनगर में होने की वजह से विवेचना किला थाना ट्रांसफर की जा रही है।  एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कोई दोष नहीं मिला है। उन्हें सीबीगंज थाने में ही बहाल किया जा रहा है। इसके लिए हमने डीआईजी साहब से अनुमोदन लेना है। 
विज्ञापन

 हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा
शिक्षिका से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम करने वालों 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आठ पुरुष और तीन महिलाओं को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज के दरोगा राजेंद्र सिंह की तरफ से 20-25 महिलाओं और 30-35 पुरुषों के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने से एम्बुलेंस में मरीजों के फंसने, जाम में फंसे मरीजों को उपचार के लिए निकलवाने की प्रयास करने पर पुलिस को दौड़ाने समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम पस्तौर के ज्ञान प्रकाश, कांता मौर्य समेत आठ पुरुष और तीन महिलाओं को नामजद किया गया है। बता दें कि जाम लगाने के वक्त भाजपा के नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार समेत कई नेता भी सीबीगंज पहुंचे थे। घटना की हकीकत जानने के बाद भाजपा नेता थाने से होकर वापस लौट आए थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिहिन्त करके  आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।    

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed