फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent girl trying to rape

मासूम बालिका से रेप की कोशिश

Sat, 20 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 20 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी इलाके में मोहल्ले के ही युवक ने एक मासूम बालिका को अपने ही घर में बंधक बनाकर रेप करने की कोशिश की। पीड़ित के पिता शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी और उसके घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता को ही कई घंटे जगतपुर चौकी में बैठाए रखा। मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस नेे अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन

16 अगस्त को आठ साल की मासूम घर में अकेली थी। उसके पिता मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। मां घरों में काम करने के लिए गई हुई थीं। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही सोनू नाम के युवक ने बालिका को पकड़ लिया। आरोपी उन्हीं घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। बालिका के शोर मचाती हुई पड़ोस की महिला के घर पहुंचकर छुप गई। बालिक बेहद खौफजदा था, उसने महिला से कहा कि सोनू चाचा आए तो उसे उसके बारे में मत बताना। थोड़ी देर बाद महिला ने बालिका को अपने पास बैठाकर पूरे मामले की जानकारी ली तो उसने सही बात बता दी। अगले दिन बालिका के पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए। आरोपी और उसके घरवालों ने शिकायत सुनने के बजाए उनकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पीड़िता के पिता को ही पकड़कर चौकी ले आई। यहां उन्हें कई घंटे बैठाए रखा गया। बाद में पुलिस आरोपी के पिता को पकड़ लाई, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है। घटना के बाद से बालिका बेहद दहशत में हैं। 
विज्ञापन


मदद करने वालों को फंसाने की धमकी
बरेली। पीड़ित परिवार की मदद करने वालों को भी आरोपी के परिवार वाले फंसाने की धमकी दे रहे हैं। सोनू के परिवार की लड़कि यों का कहना है कि हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। सोनू जेल गया तो आरोप लगाने वाली लड़की के परिवार और उनकी मदद करने वालों को जेल जाना होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed