फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IFFCO in the accident , the employee's death

इफको में हादसा, कर्मचारी की मौत

Mon, 11 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
लोको शेड में काम कर रहे एलकेएल कंपनी के 45 वर्षीय कर्मचारी कृष्णपाल की रविवार रात हादसे में मौत हो गई। काम करते समय रेलवे लाइन प र उनका पैर फिसला तो वह ट्रैक पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

हादसा रात नौ बजे हुआ। मजहारा गांव के कृष्णपाल एलकेएल कंपनी के तहत लोको शेड में काम करते थे। रविवार रात वह ड्यूटी पर थे। अचानक हादसा हो गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इफको प्रशासन ने उन्हें बरेली के प्राइवेट अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई तीरथ पाल ने बताया कि कृष्णपाल अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक एके माहेश्वरी ने कर्मचारी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार परिवार वालों की मदद की जाएगी। उधर, गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर शव लेकर बरेली जाने लगे। इफको के मेन गेट को रात में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed