{"_id":"59b845554f1c1b1a698b4c0d","slug":"i-do-not-live-with-husband-i-want-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे पति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुझे पति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए
बरेली।
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के सदर बाजार की तनु ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास जाकर कहा कि उसे पति से तलाक चाहिए। तनु का कहना है कि पति की आदतें अच्छी नहीं है। वह शराब पीता और जुआ भी खेलता है। विरोध करने पर आए दिन मारपीट क रता था। तीन साल पहले उसने उसे दो बेटियों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उससे उसे जान का खतरा है। वह किसी भी हाल मेें उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। फरहत ने तनु को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
तनु ने फरहत को बताया कि 10 फरवरी 2008 को उसकी शादी मोहल्ला बाग ब्रगटान के रहने वाले बृजेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बृजेश की गलत आदतों की वजह से उसका मनमुटाव होने लगा। उसने तमाम कोशिशें की, लेकिन बृजेश की आदतें नहीं सुधरीं। वह मायके से पैसा लाने को कहने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। बृजेश के साथ रहने पर उसने दो बेटियों को जन्म दिया। सास और ननद को बेटियां पसंद नहीं थी। उन्होंने भी उस पर जुल्म करने शुरू कर दिए। 25 जून 2013 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। पति अब भी उसे लगातार धमका रहा है। उसे कोई खर्च नहीं देता है। वह उसकी बेटियों को अगवा कर सकता है। बृजेश के साथ उसे किसी भी हाल में नहीं रहना है। उसे तलाक दिला दो। फरहत ने तनु को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कराकर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।