फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harsh firing two Girls injured

हर्ष फायरिंग में दो बालिकाएं जख्मी

Mon, 11 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। डीजे पर डांस के दौरान तमंचों की गई हर्ष फायरिंग से दो बालिकाएं गोली लगने से जख्मी हो गई। इसमें स्वाति के पेट में गोली लगकर पार हो गई। वह पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि कोई अभी तक उन्हें तहरीर देने नहीं आया है। वह खुद प्रधान भानू प्रताप को फोन करके तहरीर देने के लिए बुला चुके हैं। लड़की के पिता से भी उन्होंने फोन पर बात करके तहरीर देने को कहा है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया धीमर निवासी गंगाराम की पुत्री ममता की शनिवार की रात ग्राम सुंदरी से ओमप्रकाश के पुत्र बृजपाल की बारात आयी थी। बारात गांव में चढ़ रही थी। घर के पास ही खाली खेत में डीजे बज रहा था, जिसमें लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान नजदीकी ग्राम दियोरनियां के दो लोग भी शादी में शामिल होने आए थे। वह भी तमंचा हाथ में लेकर डीजे पर डांस करने लगे। इनमें से एक ने शराब के नशे में तमंचा लहराते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे ने तमंचा छीनकर दूसरा फायर कर दिया जो डीजे पर डांस देख रही रामऔतार की बेटी स्वाति (8) के पेट को चीरते हुए प्रकाश चंद्र की बेटी शांति (9) की कुल्हे में लगी। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। दोनों घायल बालिकाओं को तत्काल ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरेली भिजवाया, जिसमें एक स्वाति की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घटनास्थल से एक 32 बोर का जिंदा कारतूस मिला है। इस मामले में अभी भी उन्हें कोई भी तहरीर नहीं मिली है। निजी अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

प्रधान करा रहे हैं इलाज
उनकी बेटी को किसकी गोली लगी है। यह जानकारी उन्हें नहीं है। हमारी बेटी का इलाज तो प्रधान भानू प्रताप करा रहे हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो बाद की बात है। बेटी की जान बच जाए। इससे ज्यादा उसके लिए कुछ नहीं है- रामऔतार, स्वाति के पिता  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed